- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए त्रिफला एक कारगर जड़ी बूटी है.
- आयुर्वेद में त्रिफला को कई बीमारियों को ठीक करने के लिए जाना जाता है.
- यहां जानें शुगर रोगी त्रिफला का सेवन कैसे कर सकते हैं.
Triphala For Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत से आयुर्वेदिक नुस्खे मदद कर सकते हैं. कुछ जड़ी बूटियां हैं जो ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में कारगर साबित हो सकती हैं. उन्हीं में से एक है त्रिफला. डायबिटीज रोगियों के लिए त्रिफला किसी रामबाण उपाय से कम नहीं मानी जाती है. ये आयुर्वेदिक बूटी कई बीमारियों को ठीक करने के लिए कारगर साबित हो सकती है. यह अमलकी, हरीतकी और विभीतकी नामक तीन शक्तिशाली जड़ी-बूटियों से बना होता है. इसका सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं. इन जड़ी बूटियों को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है और फिर त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder) बनाने के लिए समान मात्रा में एक साथ मिश्रित किया जाता है.
त्रिफला को डायबिटीज के इलाज (Diabetes Treatment) में लाभकारी माना गया है. अगर कोई हाई ब्लड शुगर लेवल (High Blood Sugar Level) से परेशान है और नेचुरल तरीके से इसे कंट्रोल करना चाहता है ये घरेलू नुस्खा काफी मददगार हो सकता है. डायबिटीज रोगियों के लिए त्रिफला कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे किया जाए जानने के लिए पढ़ें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करता है त्रिफला? | How Does Triphala Control Blood Sugar?
त्रिफला अग्न्याशय को प्रभावित करता है और इस प्रकार इंसुलिन स्राव को बढ़ावा देता है. त्रिफला ब्लड शुगर लेवल को कम कर ऐसे यौगिकों से भरा होता है जो ग्लूकोज को फैट में बदले बिना इंसुलिन को बनाने में मदद करते हैं.
डायबिटीज रोगी कैसे करें त्रिफला का सेवन? | How Should Diabetes Patients Consume Triphala?
1. भोजन से ठीक पहले बिभीतकी चूर्ण लगभग का सेवन करना. भोजन के तुरंत बाद आमलकी चूर्ण का सेवन करें. इसके बाद भोजन के तीन घंटे बाद एक हरीतकी चूर्ण लें.
2. त्रिफला चूर्ण और लोहे का बर्तन लें. चूर्ण को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को लोहे के बर्तन में लगाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद चूर्ण लें, उसमें शहद और पानी मिलाएं और इस काढ़े को रोज सुबह खाली पेट पिएं.
त्रिफला अर्क को इसके कच्चे रूप में सेवन करें क्योंकि यह सुरक्षित और अधिक फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज के अलावा, त्रिफला कब्ज, वजन कम करने, पेट की चर्बी कम करने और अपच की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है.
डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं