Can pomegranate improve skin: हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल उल्टा स्किन को और खराब करने की वजह बन जाते हैं. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो बिना किसी साइड इफैक्ट के आपकी त्वचा का निखार बरकरार रख सकता है.
पेशाब में बदबू आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया कैसी स्मेल आने पर तुरंत करानी चाहिए जांच
दरअसल, अमेरिका के मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि रोज एक अनार खाने से शरीर, खासकर आपके चेहरे पर कमाल का असर दिखाई देता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनार से कैसा होता है स्किन पर असर?
डॉ. बर्ग के अनुसार, अनार में 'Urolithin A' नाम का एक खास मोलिक्यूल पाया जाता है. ये मोलिक्यूल शरीर की कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया को रिपेयर और रिसाइकल करने में मदद करता है. माइटोकॉन्ड्रिया को हम शरीर का पावरहाउस भी कहते हैं, जो हमारी एनर्जी का स्रोत होता है. जब ये बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं, तो शरीर में उम्र बढ़ने के लक्षण धीमे हो जाते हैं.
स्किन पर होता है सीधा असरडॉक्टर बताते हैं, अगर आप रोज एक अनार खाते हैं तो सिर्फ एक महीने में ही चेहरे पर निखार दिखने लगता है. स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग, साफ और यंग दिखने लगती है, साथ ही झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं. यानी अनार स्किन पर नेचुरल एंटी-एजिंग की तरह असर दिखाता है.
दिल के लिए भी फायदेमंदडॉ. बर्ग कहते हैं कि अनार आर्टरी ब्लॉकेज को कम करने में मदद करता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. इससे हार्ट अटैक का रिस्क भी घटता है.
दिमाग को भी मिलता है फायदाइन सब से अलग अनार खाने से दिमाग भी तेज होता है. ये आपकी एकाग्रता यानी फोकस को बढ़ाता है और दिनभर आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है.
कैसे खाएं अनार?आप अनार को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि जूस एकदम फ्रैश हो और इसमें शुगर न मिली हो. रोजाना एक अनार या एक ग्लास अनार का जूस लेना काफी होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं