विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

Shubh Ratri: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Sone Se Pahle Chehre Par Kya Lagaye: यहां कुछ ऐसी टिप्स बताई गईं हैं जो रात को सोने से पहले अगर अपना ली जाएं तो त्वचा न केवल साफ-सुथरी बल्कि हेल्दी और ग्लोइंग भी बन सकती है. तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो आसान टिप्स.

Shubh Ratri: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
रात को सोने से पहले हमें क्या करना चाहिए?

Sone Se Pahle Chehre Par Kya Lagaye: दिनभर की भागदौड़, धूल, प्रदूषण और धूप के कारण हमारी त्वचा थक जाती है. ऐसे में स्किन को ठीक रखने के लिए रात को सोने से पहले कुछ मिनट अपने लिए निकालकर स्किनकेयर जरूर करना चाहिए, लेकिन अब सवाल यह है कि स्किनकेयर कैसे करें? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहें हैं तो स्टोरी में बने रहिए. यहां कुछ ऐसी टिप्स बताई गईं हैं जो रात को सोने से पहले अगर अपना ली जाएं तो त्वचा न केवल साफ-सुथरी बल्कि हेल्दी और ग्लोइंग भी बन सकती है. तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो आसान टिप्स.

रात में चेहरे पर क्या लगाकर सोएं?

चेहरा साफ करें: सोने से पहले सबसे पहले चेहरा साफ करें. अगर चेहरे पर मेकअप लगा है तो पहले मेकअप रिमूवर या नारियल तेल से चेहरा साफ करें. फिर इसके बाद अपने फेसवॉश से चेहरा अच्छी तरह से धो लें. ऐसा करने से दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और ऑयल निकल जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की सेहत बिगड़ी, बढ़ती उम्र में इन बीमारियों से रहें सावधान

टोनर लगाएं: चेहरा धोने के बाद टोनर लगाने से स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और पीएच लेवल बैलेंस रहता है. अगर आप स्किन ड्राई की समस्या से परेशान रहते हैं तो गुलाब जल लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं, ऑयली स्किन वालों के लिए एलोवेरा वाला टोनर फायदेमंद हो सकता है.

फेस ऑयल: रात में सोने से पहले त्वचा पर सीरम लगाने से त्वचा को अच्छे से पोषण मिल सकता है. विटामिन सी या हयालूरोनिक एसिड सीरम त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है. फेस ऑयल लगाना भी स्किनकेयर के जरूरी स्टेप्स में से एक है.

मॉइश्चराइज़र: चेहरा अच्छे से साफ करने और सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं. यह आपकी स्किन में पूरी रात नमी बनाए रखेगा और ड्राईनेस की समस्या से भी छुटकारा दिल सकता है. इसलिए सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care Tips In Hindi, How To Get Glow On Face, What To Apply On Face At Night, What To Apply On Face For Glowing Skin, Night Skincare Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com