बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी जबरदस्त फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. सोमवार का दिन हो और शिल्पा का कोई नया फिटनेस वीडियो न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. वो अपने फैंस को आलस छोड़कर वर्कआउट करने के लिए अक्सर मोटिवेट करती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसा खतरनाक योगासन करते हुए वीडियो डाला है, जिसे देखकर बड़े-बड़े फिटनेस फ्रीक के पसीने छूट जाएं.
वीडियो देखकर उनके पति राज कुंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने पब्लिकली अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांध दिए.
शिल्पा ने बेहद मुश्किल 'बाहु वशिष्ठासन' कर सबको चौंकाया
शिल्पा शेट्टी ने जो नया वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो बाहु वशिष्ठासन करती नजर आ रही हैं. देखने में भले ही ये आसन बहुत आसान लगे, लेकिन असल में इसे करने के लिए शरीर में गजब की ताकत, ठहराव और संतुलन चाहिए होता है.
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि क्या आपको बैलेंस बनाना आसान लग रहा है? तो चलिए इसे टेस्ट करके देखते हैं. अब आपकी बारी है कि आप अपनी बॉडी का सेंटर खोजें और उस पोजीशन को होल्ड करके दिखाएं.
यहां देखें वीडियो -
इस आसन को करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं
शिल्पा ने अपने पोस्ट में इस मुश्किल आसन के चमत्कारी फायदों के बारे में भी डिटेल में समझाया:
- रीढ़ की हड्डी और कोर: यह पोज पेट की मांसपेशियों और बैकबोन को लोहे जैसा मजबूत बनाता है.
- हाथों और कंधों की मजबूती: आसन करते वक्त पूरा वजन कलाई और हाथों पर टिकता है, जिससे अपर बॉडी में ताकत आती है.
- लैटरल कोर और ऑब्लिक स्ट्रेंथ: यह साइड फैट कम करने और शरीर की स्टेबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है.
- फोकस और बैलेंस: दिमाग को शांत रखने और शरीर का संतुलन सुधारने में यह आसन बेहद मददगार है.
पति राज कुंद्रा ने किया प्यारा कमेंट
शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. फैंस तो तारीफ कर ही रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके पति राज कुंद्रा के कमेंट ने.
राज कुंद्रा ने पत्नी के वीडियो पर तुरंत रीएक्शन देते हुए लिखा कि आपने सच में हर चीज को बैलेंस करने की कला में मास्टरी कर ली है, मेरी रानी. पति-पत्नी की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है.
नोट : बाहु वशिष्ठासन एक एडवांस योगासन है. कलाई, कंधे या पीठ की समस्या वाले लोग इसे प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें.
फिल्मी पर्दे पर भी बिखेर रही हैं जलवा
शिल्पा शेट्टी सिर्फ सोशल मीडिया और योग तक सीमित नहीं हैं, वो फिल्मों में भी लगातार एक्टिव हैं. हाल ही में वो पैन-इंडिया फिल्म 'केडी - द डेविल' में नजर आई थीं.
यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु में घटी सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने 'सत्यवती' नाम का एक बहुत ही दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके साथ ध्रुव सरजा, संजय दत्त, रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. 50 के करीब पहुंचकर भी जिस तरह शिल्पा शेट्टी अपने शरीर को एक्टिव और फिट रखती हैं, वो वाकई हर किसी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं