जाने-अनजाने में स्किन का जलना एक आम समस्या है. कई बार किचन में खाना बनाते हुए या कोई गर्म चीज छूने से स्किन जल जाती है. अब, जलने के बाद घाव तो कुछ दिनों में ठीक हो जाता है लेकिन स्किन पर जले हुए के निशान रह जाते हैं. समय के साथ ये निशान और गहरे होने लगते हैं. अगर आपकी स्किन पर भी कोई ऐसा निशान है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर आपकी त्वचा पर जलने के बाद कोई निशान पड़ गया है, तो इसे ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं या क्या करने ये निशान हल्का हो सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर नूरी बताती हैं, फर्स्ट डिग्री बर्न के बाद त्वचा पर निशान पड़ जाएं, तो उन्हें काफी हद तक साफ किया जा सकता है. फर्स्ट डिग्री बर्न वो होता है, जिसमें स्किन की केवल उपरी परत जली हो यानी घाव गहरा न हो. इसके लिए आप तीन स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप नंबर 1- मॉइस्चराइजरडॉक्टर बताती हैं, जब जलने के बाद घाव पूरी तरह ठीक हो जाए, तब सबसे पहले त्वचा को नमी देना जरूरी है. इसके लिए रोज जली हुई जगह पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं. डॉक्टर बताती हैं, जितना आप स्किन को मॉइस्चराइज रखेंगे, स्किन में नमी रहेगी, उतनी जल्दी ही टिश्यू रिपेयर होंगे.
स्टेप नंबर 2- सनस्क्रीनडॉक्टर बताती हैं, जलने के बाद आपको निशान को और गहरा होने से रोकना है, इसके लिए रोज ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं. खासकर धूप में रहने से जले का निशान और गहरा हो सकता है, इसलिए बाहर जाते समय सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें.
स्टेप नंबर 3- कॉन्ट्रैक्ट्यूबेक्स जेलडॉक्टर नूरी कहती हैं, जले हुए निशानों को जल्दी ठीक करने के लिए आप कॉन्ट्रैक्ट्यूबेक्स जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एक बेहद आम ट्यूब है, जो आमतौर पर डॉक्टर प्रिस्क्राइब करते हैं. इसमें हेपरिन, एलांटोइन और प्याज का अर्क होता है. लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए इस जेल को सीधे स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें.
डॉक्टर बताती हैं, आमतौर पर ये तीन स्टेप्स फॉलो करने से फर्स्ट डिग्री बर्न के निशान ठीक हो जाते हैं. इससे अलग आप कुछ और टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं. जैसे-
- आप जले हुए निशान पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. ये स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ नमी देता है.
- सिलिकॉन जेल या सिलिकॉन शीट का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये भी त्वचा के निशान को धीरे-धीरे हल्का करने और उभरे हुए निशान को कम करने में मदद कर सकते हैं.
- इन सब से अलग आप विटामिन ई वाली क्रीम लगा सकते हैं. विटामिन ई भी स्किन को जल्दी हील करने में मदद करती है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- दही का खट्टापन कैसे कम करें? जानें दही खट्टी हो जाए तो कैसे बैलेंस होगा स्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं