विज्ञापन

घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं? लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी अपने दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो घर पर ही लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका.

घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं? लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका
घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं?

आज के समय में हर दूसरा इंसान मुंह की कुछ न कुछ समस्या से परेशान है. जिसमें सबसे ज्यादा मुंह से बदबू आना है, जो व्यक्ति के आत्मविश्वास पर भी असर डालती है. जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है वे लोगों से ज्यादा बातचीत तक नहीं करते. इसके अलावा खराब खानपान और दांतों की सही देखभाल नहीं होने के चलते मसूड़ों से खून आना, पायरिया, दांतों का कमजोर होना और दांतों के बीच गैप बढ़ना जैसी समस्याएं भी अक्सर देखने को मिलती हैं. कई लोग दांतों की समस्या के लिए तरह-तरह के उपाय और मंजन बदलते हैं, लेकिन कोई खास असर नहीं दिखाई देता. अगर आप भी अपने दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो घर पर ही लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका.

घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @JeevanKosh नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में घर पर दंत मंजन बनाने के आसान तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए 10 ग्राम लौंग, 1 चम्मच फिटकरी, एक मुट्ठी ताजा पुदीना, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और ¼ से ½ चम्मच बेकिंग सोडा चाहिए होगा. ये सभी चीजें दांतों और मसूड़ों की सफाई में सहायक मानी जाती हैं.

हर्बल दंत मंजन बनाने का तरीका

एक तवा गर्म करें और उसमें लौंग को हल्का भून लें. जब लौंग से खुशबू आने लगे तो उसे निकाल लें. इसके बाद फिटकरी को तवे पर डालकर भूनें. कुछ देर में फिटकरी फूलकर सूखी और हल्की हो जाएगी. इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब उसी गर्म तवे पर पुदीने की पत्तियों को हल्का सा सेंक लें. इससे पत्तियों की नमी कम हो जाएगी और उन्हें पीसना आसान होगा. पुदीना सांसों को ताजगी देने में मदद करता है. इसके बाद मिक्सर जार में भुनी हुई लौंग, फिटकरी, पुदीना, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालें. सभी चीजों को बारीक पीस लें. जब मिश्रण पाउडर बन जाए तो इसे किसी साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख लें.

कैसे करें इस्तेमाल?

रोज सुबह और रात ब्रश करने के बाद थोड़ा सा दंत मंजन उंगली पर लें और दांतों व मसूड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें. इसके बाद 5 से 7 मिनट तक इसे मुंह में रहने दें और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें.

यह भी पढ़ें:- मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं? बिना डिशवॉश और साबुन के बर्तन चमकाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- तौलियां धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं? तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tooth, Oral Care, Oral Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com