विज्ञापन

गर्मियों में क्यों पीना चाहिए घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Ghade Ka Pani Pine Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में क्या आपको भी बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास लगती रहती है, तो एक बार जरूर ट्राई करें मटके का पानी. इस आर्टिकल में जानें क्यों पीना चाहिए घड़े का पानी.

गर्मियों में क्यों पीना चाहिए घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Ghade Ka Pani: घड़े का पानी पाने के फायदे.

Health Benefits Of Ghade Ka Pani: गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक, ताजगी और संतुलन बनाए रखने का सबसे आसान, कारगर और प्राकृतिक तरीका है मिट्टी के घड़े या मटके का पानी पीना. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है. खास बात है कि इसका सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है.  

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्मियों में ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन इससे गला खराब होने, खांसी या पेट की समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, मिट्टी के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है. इसमें मिट्टी की हल्की सौंधी खुशबू भी आती है, जो पीने में स्वादिष्ट लगती है.

घड़े का पानी पीने के फायदे- (Ghade Ka Pani Pine Ke Fayde)

1.शरीर का तापमान नियंत्रित-

एक्सपर्ट्स के अनुसार मटके के पानी के सेवन से कई फायदे मिलते हैं. इसके सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और प्राकृतिक ठंडक मिलती है. 

2. पाचन-

पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. मिट्टी पानी की अशुद्धियों को सोख लेती है, जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी यह मदद करता है और शरीर के पीएच लेवल को संतुलित भी रखता है.

4. हाइड्रेटेड-

गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहने का यह सबसे सस्ता, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है.

क्यों पीना चाहिए मटके का पानी-

आयुर्वेद में मटके के पानी को अमृत के समान माना जाता है. आधुनिक डॉक्टर भी इसे फ्रिज के पानी से बेहतर बताते हैं. मिट्टी के क्षारीय गुण पानी में प्राकृतिक मिनरल्स बढ़ा देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. गले, पेट और आंतों के लिए यह पानी सुरक्षित है. बीमार व्यक्ति भी बिना किसी चिंता के इसे पी सकते हैं.

मटके का पानी पूरी तरह केमिकल फ्री होता है और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि घर में मिट्टी का घड़ा जरूर रखें और गर्मियों में रोजाना इसका पानी पिएं. इससे न सिर्फ शरीर तरोताजा रहेगा, बल्कि कई मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा.

ये भी पढ़ें- क्या है थैलेसीमिया? क्यों है इसकी समय पर पहचान जरूरी, जानें लक्षण, प्रकार और बचाव

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com