विज्ञापन

क्या आप जानते हैं गर्मियों में सौंफ का सेवन क्यों करना चाहिए? इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं...

Saunf Khane Ke Fayde: भारतीय किचन में मौजूद सौंफ न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. इस आर्टिकल में जानें कब और कैसे करें सेवन.

क्या आप जानते हैं गर्मियों में सौंफ का सेवन क्यों करना चाहिए? इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं...
Fennel Seeds Benefits: गर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन.

Fennel Seeds Benefits In Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पेट की गर्मी, गैस, सूजन और अपच की शिकायतें बढ़ जाती हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि हर बार डॉक्टर के यहां जाएं और दवा का सेवन करें. रसोई में रखी सौंफ पेट की गर्मी शांत करने का सबसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है. आयुर्वेद में सौंफ को पित्त दोष को संतुलित करने वाली औषधि माना जाता है. गर्मी के बढ़ते तापमान में रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाता है और कई परेशानियों से राहत दिलाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सौंफ खाने के फायदे- (Saunf Ke Fayde)

1. ब्लोटिंग-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पेट में बनने वाली गैस और सूजन (ब्लोटिंग) कम हो जाती है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और अपच की समस्या को दूर करता है. खासकर गर्मियों में जब भारी खाना खाने से पेट भारी लगता है, तब सौंफ तुरंत राहत देती है.

2. थकान-

सौंफ की चाय भी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद है. ऑफिस की थकान हो या पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और सूजन, सौंफ की चाय इन समस्याओं में आराम पहुंचाती है. यह चाय मुलेठी जैसा हल्का मीठा स्वाद देती है और स्वादिष्ट भी लगती है.

3. पेट दर्द-

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के मुताबिक, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं. यह पेट दर्द, कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी आम समस्याओं को कम करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

4. पाचन-

सौंफ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और आंतों की गतिविधि को संतुलित रखती है. 

5. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम-

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी समस्या वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होती है.

कैसे बनाएं सौंफ की चाय- (How To Make Fennel Seeds Tea)

सौंफ की चाय बनाना बहुत आसान है. एक चम्मच सौंफ के बीजों को एक कप पानी में 5-10 मिनट तक उबालें. छानकर गर्म-गर्म पिएं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. भोजन के बाद पीने से सबसे अच्छा असर दिखता है. इसके अलावा, सौंफ के साथ मिश्री चबाने या शर्बत पीने से भी तन-मन को ठंडक मिलती है.

नोट- गर्मियों में सौंफ का एक चम्मच रोजाना सेवन करने की आदत डालें तो पेट की गर्मी कंट्रोल रहेगी और पाचन संबंधी परेशानियां कम होंगी. सौंफ पेट को स्वस्थ और ठंडा रखने में मददगार साबित होता है, हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें. गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

GB Road Files: दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली आपबीती | Read

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saunf Khane Ke Fayde, Fennel Seeds Benefits, Fennel Seeds Benefits In Hindi, How To Consume Saunf, Saunf Ki Chai Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com