Winters Food: ठंड का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन इसके साथ ही हेल्थ से जुड़ी कुछ बीमारियां भी साथ लेकर आता है. बदलते मौसम के साथ ही सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस लिए ही सर्दी के मौसम में हमें ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को अंदर से गर्माहट दे सके. बात करें रोटियों को तो उनको हर मौसम में ही खाया जाता है. सर्दियों में ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे आटों के सेवन खूब किया जाता है. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद लाभदायी होती हैं. ये न सिर्फ हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद कर सकती हैं, बल्कि इसके साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में लाभदायी होती हैं. आइए जानते हैं, ऐसे आटों के बारे में जिनका सेवन सर्दियों में हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है.
बाजरे का आटा
सर्दियों के मौसम में बाजरे के आटे का सेवन आपको कई तरह के स्वास्थय लाभ दिला सकता है. बाजरे में पोटैशियम, ओमेगा-3, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियां होती हैं उनके लिए इस आटे की रोटी का सेवन लाभदायी हो सकता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानिए बदलते मौसम में बालों की देखभाल करने का सही तरीका, नहीं टूटेगा एक भी बाल
रागी का आटा
रागी का आटा भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. सर्दियों में रागी के आटे की बनी रोटियों का सेवन आपकी इम्यूनिटी को बू्स्ट करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है. आप सर्दियों में रागी के आटे की रोटियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
मक्के का आटा
सर्दियों के दिनों में मक्के का आटा और सरसों का साग तो आपने भी खूब खाया होगा. सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मक्के का आटा लाभदायी होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए इस आटे का सेवन लाभदायी माना जाता है.
ज्वार का आटा
ज्वार का आटा भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर को मजबूत बनाने के साथ. पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने में भी मदद कर सकता है. इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं