Hair Care In Winters: बालों की देखरेख की बात हो तो सर्दियों का मौसम एक तरफ और बाकी मौसम एक तरफ. उस पर से त्योहार वाला सीजन हो तो खानपान का असर बालों पर और भी ज्यादा पड़ता है. जिसका नतीजा ये होता है कि बाल पहले से ज्यादा कमजोर, रूखे, बेजान हो जाते हैं और टूट टूट कर गिरने लगते हैं. जाहिर है गिरते झड़ते बाल टेंशन भी बढ़ाते हैं. तो, एक ही समय में तीन तरफ से पड़ रही मार से बालों को कैसे बचाएं. सर्दियों में बालों की केयर करने का क्या है सबसे सही तरीका और किस तरह उत्सवी सीजन के स्ट्रेस के बीच बालों को मजबूत कैसे बनाएं, ये जानिए एक्सपर्ट डॉ. अमित बांगिया से.
बालों का झड़ना कैसे रोकें?| How To Stop Hair Fall
सर्दी और फेस्टिव सीजन की मार
डॉ. अमित बांगिया के मुताबिक सर्दियों में बालों का झड़ना आम बात है. इसलिए इसका बिलकुल स्ट्रेस न लें. ये स्ट्रेस बालों को और ज्यादा कमजोर बनाता है. इसकी जगह बस बालों की मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा त्योहारों के मौसम में हम जंक फूड ज्यादा खाते हैं. जंक फूड की वजह से शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके साथ ही एल्कोहल लेने पर बालों को नुकसान और ज्यादा बढ़ जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों को स्ट्रांग कैसे बनाएं?
डॉ. अमित बांगिया ने बताया कि बालों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए सबसे पहले एक हेयर केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है. इसके लिए बालों को हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर वॉश करें. बालों को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है. क्योंकि डिहाइड्रेटेड बाल जल्दी टूटते हैं. इसलिए रोजाना कम से कम छह से आठ गिलास पानी पीना चाहिए.
इसके अलावा डॉ. अमित बांगिया अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे मौसमी फल शामिल करने की भी सलाह देते हैं. उनका कहना है कि ये चीजें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. जो बालों को स्ट्रॉन्ग भी बनाती हैं और स्ट्रेंथ भी देती हैं. इस डाइट से बालों के बढ़ने पर भी असर पड़ता है.
ये भी पढें: डैंड्रफ से भर गई है खोपड़ी तो 3 उपायों को आज ही अपनाएं, कभी नहीं होगा Dandruff, एक्सपर्ट ने बताई खास ट्रिक
डाइट में वो चीजें भी शामिल होना चाहिए जिनमें बायोटिन हो. बायोटिन की वजह बालों को एक्स्ट्रा पोषण मिलता है और बाल खिले खिले और मजबूत नजर आते हैं.
(यह लेख डॉक्टर अमित बांगिया, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर, से बातचीत पर आधारित है.)
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं