How to get rid from Dandruff : सर्दी का मौसम ऐसा मौसम है जिसमें डैंड्रफ की समस्या अधिक बढ़ जाती है. सर्दियों में स्किन के ड्राई होने से रूसी बढ़ना आमतौर पर सामान्य बात है. ऐसा नहीं है कि इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता. डैंड्रफ की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसमें आपके रहन सहन से लेकर आपकी डाइट भी शामिल है. इसके अलावा डैंड्रफ वाले बालों के लिए कौन से शैम्पू असरदार होते हैं इस विषय में भी हमें डॉक्टर अमित बांगिया ने बताया है. आइए डॉ बांगिया से इस समस्या का सही समाधान जानते हैं.
डैंड्रफ से बचने के लिए सर्दियों में जरूर करें ये काम (Tips to get rid from dandruff in winters)
1. सर्दियों में हर दिन नहाएं (Take bath every day in winters)
सर्दियों का मौसम आते ही बहुत से लोग अपने नहाने के रूटीन में बदलाव कर देते हैं और नियमित रूप से नहाने से बचने लगते हैं. जिसके कारण हमारे शरीर में डेड स्किन, बैक्टीरिया और फंगस ग्रो करने लगते हैं. जो आपके डैंड्रफ की समस्या को बढ़ावा देते हैं. इसलिए कुछ भी हो सर्दियों के मौसम में नहाना बहुत जरूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हफ्ते में तीन बार करें शैम्पू (Apply Shampoo thrice in a week)
हफ्ते में तीन बार अपनी स्कैल्प साफ जरूर करें. इसके लिए कोई भी अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर डैंड्रफ ज्यादा है तो केटोकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड या जिंक पाइरिथियोन जैसे शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इससे भी राहत नहीं मिल रही है तो कोल टार का इस्तेमाल करें, लेकिन समस्या में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है तो संबंधित डॉक्टर से परामर्श लें.
3. ज्यादा तेल न लगाएं (Don't apply much oil)
ज्यादातर लोगों को लगता है ड्राई स्कैल्प को नरिश करने के लिए ज्यादा हेयर ऑयल लगाना चाहिए, लेकिन ये सोचना बिल्कुल गलत है. डॉक्टर बांगिया के अनुसार बालों में अधिक मात्रा में तेल लगाने से बचना चाहिए. क्योंकि हमारी बॉडी खुद सीबम के रूप में ऑयल का निर्माण करती है. अधिक तेल लगाने से ये फंगस का फूड बन जाता है. जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए सही और कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल करना चाहिए.
(यह लेख डॉक्टर अमित बांगिया, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर, से बातचीत पर आधारित है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं