पहले के जमाने में घरों में अंगीठी और अलाव जलाकर ठंड से बचने के उपाय किए जाते थे, लेकिन बदलते समय में सर्दियां आते ही लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे रूम हीटर, ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. जब सर्दियां अपने चरम पर होती हैं तो हम रूम हीटर का इस्तेमाल अपने घरों को गर्म रखने के लिए दिन और रात करने लगते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो पूरी रात रूम हीटर लगाकर सोना खतरनाक हो सकता है. इससे घर में आग लगने की संभावना रहती है और ये हमारी सुरक्षा के नजरिए से भी खतरा हो सकता है. यही नहीं ये हमारी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. जानते हैं रात में रूम हीटर चलाकर क्या हो सकती हैं दिक्कतें.
हीटर बिगाड़ सकता है सेहत - Heater Can Spoil Health:
सर्दियों में रात भर रूम हीटर चलाने से आपको सर्दी में गर्माहाट का एहसास भले ही हो सकता है. लेकिन ये आपकी सेहत को खराब कर सकता है. क्योंकि रात भर रूम हीटर चलाकर सोने से कमरे की आबोहवा में कार्बन मोनो-ऑक्साइड का लेवल बढ़ जाता है. इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. रात भर रूम में हीटर का इस्तेमाल करने से लाभ कम हानि कुछ ज्यादा है. ये आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये हो सकते हैं नुकसान- Disadvantages Of Room Heater:
अगर आपके घर में वेंटिलेशन ठीक नहीं है और आप रातभर रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो ये कार्बन मोनो ऑक्साइड के लेवल को बढाकर घर की हवा की क्वालिटी को टॉक्सिक कर सकता है जिससे अस्थमा का खतरा बढ़ सकता है.
Protein Vs Carbs: प्रोटीन वजन घटाने के लिए कार्ब्स से बेहतर? जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

रूम हीटर से अस्थमा का खतरा बढ़ सकता है.Photo Credit: iStock
रूम में हीटर चलाकर बार बार अंदर बाहर होने से बॉडी का टेम्परेचर घटने बढ़ने लगता है जिससे इम्युनिटी सिस्टम भी प्रभवित हो सकती है और सर्दी- गर्मी की समस्या हो सकती है.
रूम की हवा गर्म हो जाती है और नमी घट जाती है, इससे आंखों में ड्रायनेस हो जाती है. जिससे आंखों में खुजली की समस्या भी हो सकती है.
रूम हीटर लगाने से कमरे की हवा में नमी नहीं रहती है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है और आपको खुजली इरिटेशन, जलन संक्रमण जैसी बीमारी घेर सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं