विज्ञापन

सिराज भारत के टॉप-4 गेंदबाजों में भी नहीं? गावस्कर ने उठाया अनदेखी पर सवाल

Gavaskar on Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को वेलिंगटन टेस्ट का हिस्सा न बनाने को महान गावस्कर तक ने महसूस किया है. और सनी गावस्कर ने कहा है कि सिराज को न खिलाना खासा परेशान करने वाला है

सिराज भारत के टॉप-4 गेंदबाजों में भी नहीं? गावस्कर ने उठाया अनदेखी पर सवाल
Gavaskar on Siraj: गावस्कर ने सिराज को लेकर काफी कुछ कहा है
Source: X

वेलिंगटन टेस्ट में खासतौर पर पहले दिन न्यूजीलैंड की वापसी के बाद से टीम इंडिया का अनुभवी पेसर मोहम्म्द सिराज को XI में न खिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है.  और  महान सुनील गावस्कर ने कहा कि यह बात पचाना "मुश्किल" है कि टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता सूची में मोहम्मद सिराज टॉप 4 टेस्ट गेंदबाजों में शामिल नहीं हैं. वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को दूसरे सेशन के दौरान भारत की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई. पहले सेशन के अंत में न्यूज़ीलैंड का स्कोर 23 ओवर में 4 विकेट पर 60 रन था. दूसरे सेशन के खत्म होने तक, न्यूज़ीलैंड ने 49 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बना लिए थे. इसमें हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स काफी शांत और आत्मविश्वास से भरे नज़र आ रहे थे. गिरे हुए 5 विकेटों में से 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. प्रसिद्ध कृष्णा को कोई विकेट नहीं मिला. 48 टेस्ट मैच खेल चुके अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की यह ब्लंडर सिराज को न खिलाने से भी बड़ी! 3 गंभीर ब्लंडर, चुकानी न पड़ जाए बड़ी कीमत

यह भी पढ़ें: 'यह बहुत ही हैरानी भरा', सिराज को बाहर रखने पर शास्त्री और सहवाग बुरी तरह भड़के

गावस्कर ने सिराज पर कहा, 'अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा ने महज एक-दो साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है. दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज उपलब्ध थे, फिर भी आपने उन्हें नहीं चुना.  मेरे लिए यह मानना ​​मुश्किल है कि सिराज आपके टॉप 4 गेंदबाजों में नहीं हैं.  मैं यह नहीं कह रहा कि वह पक्का विकेट दिला ही देते, लेकिन जिस तरह से न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उसे देखते हुए यह साफ है कि आपके पास अनुभव की कमी है.'

गावस्कर ने हरियाणवी पेसर अंशुल कांबोज के बारे में कहा, 'देखिए, आंकड़े और इकॉनमी रेट तो बहुत अच्छे लग रहे हैं. गेंद स्विंग हो रही है और वे स्टंप्स से काफी दूर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे बल्लेबाज गेंद को छोड़ रहे हैं और इकॉनमी रेट भी अच्छा दिख रहा है.' दूसरे सेशन के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर गावस्कर ने कहा, 'उन्होंने पहले सेशन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अगर उन्हें उसके तुरंत बाद कुछ और विकेट मिल जाते, तो कहानी कुछ और ही होती.' कंबोज ने 2025 में अपना टेस्ट डेब्यू किया, जबकि कृष्णा ने 2023 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था. इससे पहले, गावस्कर ने कहा था कि सिराज के समर्पण (कमिटमेंट) पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता.

 सनी ने कहा, 'कुछ ऐसे संकेत थे जब वह टेस्ट स्क्वॉड के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे. मुझे लगा था कि आखिरी वनडे खेलने के बाद वे उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करेंगे, लेकिन यह वाकई हैरान करने वाला है.' गावस्कर ने टॉस के बाद कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को निराश किया है. उन्होंने कभी भारत को निराश नहीं किया है.  उनकी गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है. उनका रिदम अच्छा है. हाल ही में उन्होंने जो क्रिकेट खेला है, उसे देखते हुए कह सकता हूं कि उनका प्रदर्शन ठीक रहा है. उन्हें क्यों नहीं चुना गया, यह मुझे नहीं पता. बस यही उम्मीद है कि जिन्हें उनकी जगह चुना गया है, वे अच्छा प्रदर्शन करें.'

वहीं, सनी के साथ इसी कार्यक्रम में रहे  न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन उनके चयन में मददगार साबित हुआ और इसी वजह से उन्हें सिराज पर तरजीह दी गई. वनडे सीरीज ने  कांबोज ने 2 मैचों में 4 विकेट  लिए थे.  स्टायरिस ने कहा, 'अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड में वनडे मैच खेला था. वह आपकी सोच से कहीं ज्यादा तेज हैं. उनकी गेंद तेजी से निकलती है और बल्ले पर जोर से लगती है. वह सटीक गेंदबाजी करते हैं और गेंद को थोड़ा सीम भी कराते हैं. मुझे लगता है कि यही वजह है कि उन्हें सिराज की जगह चुना गया है. मैं जानता हूँ कि सिराज ने भारत के लिए क्या किया है. उन्हें निराशा जरूर हुई होगी। यह एक 'ग्रीन पिच' है, जहां गेंद मूव करेगी. मुझे लगता है कि इस पिच पर कंबोज का चयन एक बहुत अच्छा फैसला साबित हो सकता है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Mohammed Siraj, New Zealand, India, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com