रोटियां भारतीय मील का अहम हिस्सा हैं. लेकिन भारत में रोटी और खाने का स्वाद मौसम के हिसाब से बदल जाता है. सर्दियां आते ही घरों में बाजरे की रोटी बननी शुरू हो जाती है. दादी-नानी के जमाने से ही सर्दियों में बाजरा खाया जाता रहा है. क्योंकि इसे सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप अपनी थाली में पोषण को एड करना चाहते हैं, तो बाजरा बेस्ट ऑप्शन है. इतना ही नहीं हेल्थ एक्सपर्ट या ये भी कहना है कि बाजरे की रोटी खाने से कई बीमारियां भी दूर हो सकती हैं. चलिए जानते हैं बाजरा आपकी सेहत के लिए क्यों इतना फायदेमंद है.
बाजरा की रोटी खाने के फायदे-(Bajra Ki Roti Khane Ke Fayde)
1. शुगर और डायबिटीज-
बाजरे की रोटी सबसे ज्यादा फायदा करती है शुगर के मरीजों को. गेहूं की रोटी खाने के बाद शुगर जल्दी बढ़ जाती है, लेकिन बाजरे की रोटी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसका मतलब है, इसे खाने के बाद शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है. बाजरे में फाइबर भी बहुत ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं, अगर वो सुबह-शाम गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाते हैं, तो उनकी शुगर काफी हद तक कंट्रोल में आ सकती है.

Photo Credit: Pexels
2. हड्डियों-
बाजरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है. ये तीनों चीजें हड्डियों के लिए बहुत जरूरी हैं. जिन लोगों को घुटनों में दर्द रहता है, जोड़ों में कट-कट की आवाज आती है, उन्हें बाजरे की रोटी जरूर खानी चाहिए. बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, खासकर महिलाओं में. रोज एक बाजरे की रोटी और एक कटोरी दही खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.
3. पेट और कब्ज-
आज के समय में हर दूसरे आदमी को कब्ज, गैस और एसिडिटी की दिक्कत है. वजह है मैदा और गेहूं का ज्यादा खाना. बाजरे में फाइबर इतना ज्यादा होता है कि पेट की सारी गंदगी साफ हो जाती है. बाजरे की रोटी खाने से पेट हल्का रहता है, कब्ज नहीं होती और खाना अच्छे से पचता है. जिन लोगों को पाइल्स की समस्या है, उनके लिए भी बाजरा बहुत अच्छा माना जाता है.
4. दिल और ब्लड प्रेशर-
बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल की धड़कन को सही रखता है. बाजरे में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता. इसमें जो फैट होता है, वो अच्छा फैट होता है. रोज बाजरा खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में कर रहे हैं छठ पूजा? प्रदूषण और ठंड के बीच इन स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को न करें नजरअंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं