- कब्ज को दूर करने के लिए लंच में गुड़ के साथ घी मिलाकर खाएं.
- यह कब्ज के कारण होने वाले शुगर क्रेविंग को रोकने में भी मदद कर सकता है.
- रात के खाने में तिल की रोटी का सेवन करने से फायदा हो सकता है.
Foods For Constipation: क्या आप जानते हैं कि कब्ज डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पीसीओडी, थायरॉयड जैसी बीमारियों और खराब नींद की लेने वाले लोगों द्वारा अनुभव की जाने वाली एक आम समस्या है? यह अपच की स्थिति बेचैनी, पेट दर्द और पेट फूलने का कारण बन सकती है. कब्ज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ लोग गैस के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Gas) तलाशते हैं, लेकिन गैस और कब्ज के लिए यहां बताए गए तीन फूड्स का सेवन कब्ज से राहत दिलाने के लिए कमाल हो सकते हैं. पेट की गैस के नेचुरल उपाय (Natural Remedy For Acidity) में से एक कुछ फूड्स हो सकते हैं. कुछ लोग पेट की गैस का तुरंत इलाज और अचूक दवा चाहते हैं लेकिन पेट की गैस के रामबाण इलाज में नेचुरल फूड्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. इस लेख में, हम पोषण विशेषज्ञ ऋजुता दिवेकर ने तीन फूड्स के बारे में बताया है जो कब्ज से राहत दिलाने के लिए लिए कारगर हो सकते हैं.
गिलोय डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ बुखार, पाचन के लिए है कमाल, और भी कई गजब के फायदे!
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इन 3 फूड्स को डाइट में शामिल करें कब्ज से पाएं छुटकारा
कब्ज को दूर करना जरूरी है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान, बहुत से लोग कब्ज के शिकार हो सकते हैं. क्योंकि कम शारीरिक गतिविधि, बहुत देर तक बैठे रहना, पर्याप्त पानी नहीं पीना और फाइबर युक्त भोजन न करना इसके कारण हो सकते हैं.
1. दोपहर के खाने के बाद गुड़ और घी का सेवन करें
गुड़ आयरन का एक समृद्ध स्रोत है और घी जरूरी वसा का एक अच्छा स्रोत है. आयरन और वसा साथ में कब्ज से राहत दिला सकते हैं. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी मददगार हो सकते हैं. ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कब्ज अक्सर चीनी की क्रेविंग के बाद होती है. दोपहर और रात का खाना खाने के बाद मीठा खाने की लालसा अपने चरम पर होती है. इसके लिए आप पीसा हुआ गुड़ ले सकते हैं और इसे घी के साथ मिला सकते हैं और अपने दोपहर के भोजन के बाद इसे ले सकते हैं.
2. दोपहर 3 से 4 बजे के बीच तरबूज खाएं
दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आप तरबूज खा सकते हैं. हाइड्रेट रहने से कब्ज को दूर किया जा सकता है. तरबूज में काफी मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन में भी सुधार कर सकते हैं. दोपहर के भोजन के बाद चाय या कॉफी जैसे पदार्थों को खाने के बजाय आप तरबूज खा सकते हैं.
Foods For Constipation: कब्ज से राहत दिलाने के लिए हाइड्रेट रहना है जरूरी3. रात के खाने में तिल के साथ रोटी और भाखरी
कब्ज भी आपको जोड़ों के दर्द का अनुभव करा सकती है. यह आपकी त्वचा और बालों को सूखा भी बना सकती है. तिल के बीज फाइबर, विटामिन ई और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं. आप आटा गूंधते समय इसमें तिल मिला सकते हैं और इसे रात के खाने के लिए रख सकते हैं. आटे में थोड़ा घी, नमक, लाल मिर्च पाउडर भी मिलाएं.
इन्हें आज़माएं और हमें बताएं कि क्या ये आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं.
(ऋजुता दिवेकर मुंबई में एक पोषण विशेषज्ञ हैं)
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
वेजिटेरियन लोगों के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के ये हैं आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं