Kishmish Khane Ke Fayde: शरीर में खून की कमी को एनीमिया भी कहा जाता है. ये एक सामान्य समस्या है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण होती है. यह कंडिशन शरीर में ऑक्सीजन की कमी का कारण बनती है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सिर दर्द जैसी समस्याएं पैदा होती हैं. खून की कमी को दूर करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं और इनमें से एक सरल और प्राकृतिक उपाय है ड्राई फ्रूट्स का सेवन. खासकर एक ड्राई फ्रूट ऐसा है, जो खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है: किशमिश.
खून की कमी का प्राकृतिक इलाज है किशमिश | Raisins Are A Natural Cure For Anemia
किशमिश एक पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जो खून की कमी को दूर करने में बहुत प्रभावी है. किशमिश में आयरन, विटामिन सी, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जौ का पानी, इसे पीने से मिलते हैं 5 हेल्थ बेनिफिट्स
किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा:
आयरन खून के रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाता है. जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो शरीर को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता और एनीमिया की समस्या पैदा होती है. किशमिश में हाई आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है.
किशमिश भिगोकर खाने के फायदे | Benefits of Eating Soaked Raisins
किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाने से उसके पोषक तत्व और भी ज्यादा प्रभावी रूप से शरीर में अवशोषित होते हैं. भिगोने से किशमिश नरम हो जाती है और इसे पचाना भी आसान हो जाता है. यह शरीर में जल्दी घुलकर खून के निर्माण में मदद करता है.
किशमिश को कैसे खाएं?
रातभर भिगोकर रात को 8-10 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इन्हें खाएं. यह तरीका खून की कमी को जल्दी दूर करने में मदद करता है.
दूध के साथ किशमिश को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं. दूध में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर यह खून की कमी को दूर करने में और ज्यादा प्रभावी हो सकता है.
साधारण रूप से आप किशमिश को अपनी डाइट में साधारण रूप से भी शामिल कर सकते हैं, जैसे सलाद, ओट्स या किसी मिठाई में.
यह भी पढ़ें: जिंदगी के ये 5 पॉवरफुल पाठ पढ़ाती हैं Cancer से लड़ रही Hina Khan
अन्य फायदें:
- एनर्जी बढ़ाना: किशमिश शरीर को ताजगी और एनर्जी प्रदान करती है, जिससे दिनभर की थकान दूर होती है.
- पाचन को बेहतर बनाएं: किशमिश में फाइबर भी होता है, जो पाचन को सुचारू बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
- हार्ट हेल्थ: किशमिश में पोटेशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट के स्वास्थ्य को बनाए रखता है.
अगर आप खून की कमी से परेशान हैं और प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो किशमिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे रातभर भिगोकर रोजाना खाने से आपको जल्द ही खून की कमी में सुधार दिख सकता है. इसके अलावा, यह शरीर को ताजगी और एनर्जी भी प्रदान करता है. किशमिश को अपनी डेली डाइट में शामिल करें और खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ अपने ऑलओवर हेल्थ को बेहतर बनाएं.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं