विज्ञापन

क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? जानें कब और कितनी खाएं

क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज में किशमिश खा सकते या नहीं, इस आर्टिकल में जानें सही जवाब.

क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? जानें कब और कितनी खाएं
क्या डायबिटीज में खा सकते हैं किशमिश?
NDTV

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर को रक्त शर्करा (ग्लूकोज) के स्तर को नियंत्रित करने में समस्या होती है. यह मुख्य रूप से तब होता है जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है या शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं करता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है. इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डायबिटीज में किशमिश का सेवन करना चाहिए या नहीं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में डॉ. राम अवतार का क्या कहना है.  

किशमिश किसे खाना चाहिए और किसे नहीं-

1. ब्लड शुगर-

अगर आपका ब्लड शुगर हाई नहीं रहता है तो आप डायबिटीज में किशमिश का सेवन कर सकते हैं.

कब नहीं खाएं-

डॉ. राम अवतार के अनुसार डायबिटीज में अगर आपका शुगर लेवल हाई रहता हैं, तो आप किशमिश का सेवन करने से बचें. क्योंकि ये शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

2. डायबिटीज-

डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में किशमिश का सेवन कर सकते हैं. लेकिन इसका सेवन करने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

किशमिश खाने के फायदे-

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना किशमिश का सेवन कर सकते हैं.

डॉ. राम अवतार दिल्ली सरकार के योग विभाग के सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट ऑफिसर हैं. उनके पास योग और ध्यान (Yoga & Meditation) के क्षेत्र में 38 से अधिक वर्षों का दीर्घकालिक और व्यावहारिक अनुभव है. वे योग, प्राणायाम, ध्यान, नाड़ी विज्ञान, जड़ी-बूटी/पारंपरिक चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy), रेकी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के माध्यम से कई जटिल एवं असाध्य रोगों का सफल इलाज कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- इडली बनाने के अलावा किन कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं Idli Maker

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raisins, Raisins Benefits, Raisins For Blood Pressure Management, Kishmish Khane Ke Fayde Aur Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com