Health Benefits Of Barley Water : बेहद पौष्टिक अनाज में से एक जौ, जिसे जऊ के नाम से भी जाना जाता है हमारे लिए नया शब्द नहीं है लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और हेल्थ बेनिफिट्स लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं. जौ के दानों में दूसरे अनाज जैसे गेहूं, चावल और मक्का की तुलना में फाइबर (जैसे β-ग्लूकेन) और न्यूट्रिशन अधिक होते हैं, जो हमारी सेहत लिए अच्छा होता है. जौ डायबटीज़, हार्ट प्रॉब्लम्स और हाई ब्लडप्रेशर को कम करता हैं. जौ का पानी पीना, इसे खाने का एक आम तरीका है.
सालों से जौ का पानी अपने कई हेल्थ बेनिफिट्स के कारण हमारे भोजन का मुख्य हिस्सा रहा है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और आंत के बैक्टीरिया के बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा जौ का पानी किडनी के लिए लाभकारी है और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है. आइए जानते हैं जौ के पानी के चौंका देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में और यह कैसे हमारी डाइट को बेहतर बना सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जौ का पानी पीने के 5 फायदे (5 Health Benefits of Drinking Barley Water)
1. वजन घटाने में मदद करता है
जो लोग बहुत समय से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए जौ का पानी बेहद फायदेमंद होता है. इसमें हाई फाइबर और लो कैलोरी पाए जाते हैं जो हमें लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देती हैं. जिससे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने की संभावना कम हो जाती है. हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए रखने के लिए, फाइबर पाचन में मदद करता है. जौ का पानी हमारे डाइजेशन को भी तेज कर सकता है, जिससे हम कैलोरी को सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. जौ के पानी के गुण उन अशुद्धियों को खत्म करने में मदद करते हैं जो एक्स्ट्रा वजन कम करने की हमारी कोशिश में बाधा बन सकती है.
2. कोलेस्ट्रॉल कम करता है जौ का पानी
जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल नॉर्मल रहता है. इसमें पाया जाने वाला टोकोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है साथ ही हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है. एलडीएल के रूप में जाना जाने वाला खराब कोलेस्ट्रॉल समय के साथ आपकी ब्लड वैसल्स की दीवारों में जमा हो सकता है, जिससे कभी-कभी ब्लड सर्कुलेशन में रुकावटें पैदा हो सकती है. जौ का पानी पाइन से इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों को हटाते हैं, जिससे प्रदूषण के संपर्क में आने से आपके हार्ट पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है.
3. ब्लड सर्कुलेशन को रेगुलर करता है
नियमित रूप से जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. बिना चीनी वाला जौ का पानी पीने का एक फायदा यह है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है. भोजन के बाद ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जौ के पानी की क्षमता डायबटीज़ पेशेंट के लिए विशेष रूप से अच्छी हो सकती है. जौ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबटीज़ को कम करने में भी मदद करते हैं.
4. किडनी के लिए फायदेमंद
किडनी के काम करने की ताक़त को बढ़ाने के अलावा, जौ के पानी का इस्तेमाल किडनी की पथरी और यूटीआई के इलाज या रोकथाम के लिए किया जा सकता है. रिसर्च के अनुसार जौ ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने, कम डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन में सुधार करने और क्रिएटिनिन और यूरिन को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा अनाज है. इसके मूत्रवर्धक गुण हमारे सिस्टम से एक्स्ट्रा पानी को खत्म करके शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं. यह एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर और लीवर डिटॉक्स ड्रिंक है. जौ के पानी के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को रेडिकल फ्री कणों से बचाने में मदद करते हैं, इसलिए यह हमे कई बीमारियों से बचाता है.
5. बेहतर बनाए मेटाबॉलिस्म
अगर आप नियमित रूप से जौ का पानी पीते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर आपके मेटाबॉलिस्म बेहतर बनाता है जिसके कारण आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलती है. हर दिन जौ के पानी का सेवन आपकी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसका पानी आपको अपनी डाइट में मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए.
Breast Cancer से दुनियाभर में 6.7 लाख मौतें: WHO | NDTV India
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं