किशमिश सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए भी कमाल है. हाल ही में फोर्टिस वसंत कुंज में 10 साल से ज्यादा के अनुभव वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर वत्स्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में डॉक्टर वत्स्य ने रोजाना 5 से 6 भीगी किशमिश खाने की सलाह दी है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन हैं वो लोग जिन्हें रोजाना भीगी किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए?
यहां देखिए वीडियो...
भीगी किशमिश खाने के फायदे | Benefits Of Eating Soaked Raisins
डॉक्टर वत्स्य का कहना है कि आज के समय में ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं. ऐसे में अगर आप अपने डेली रूटीन में भीगी हुई किशमिश को शामिल कर लेते हैं, तो आपको कई फायदे देखने को मिल सकते हैं. जैसे,
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो किशमिश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे फाइबर और सॉरबिटोल मल को नरम करने और पेट को साफ करने में मदद करते हैं.
डॉक्टर आगे बताते हैं, किशमिश आंतों में पानी का बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.
क्या किशमिश दिल के लिए अच्छी है?
डॉक्टर के अनुसार किशमिश में पाया जाने वाला पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं. अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं.
क्या किशमिश खाने से बवासीर (पाइल्स) ठीक होती है?
हां, डॉक्टर शुभम के मुताबिक भीगी हुई किशमिश खाने से पाइल्स यानी बवासीर की दिक्कत से भी राहत पाई जा सकती है.
1 दिन में कितनी भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए?
रोज रात को 5 से 6 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह खाएं.
इसे भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड वाले प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें, ये 3 फूड हैं ब्रह्मास्त्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं