Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से खुलकर और पूरी हिम्मत के साथ जंग लड़ रही हैं. हिना खान अस्पताल से बार-बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को अपना हाल बयां करती रहती हैं और साथ ही उनका प्यार बटोरती हैं. हिना खान कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के सामने डटकर खड़ी हैं और उसका निडर होकर सामना कर रही हैं. हिना खान अपने इसी अंदाज से 'शेरखान' के नाम से मशहूर हैं.
हिना खान की लाइफ किसी बड़े उदाहरण से कम नहीं है. हिना खान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई अप-डाउन आए हैं, लेकिन एक्ट्रेस की हिम्मत से टस से मस नहीं हुई है. आज भी हिना खान जो भी काम करती हैं, पूरी लगन व सकारात्मक सोच के साथ करती हैं. हिना खान के जीवन की ये 5 बातें लोगों को बड़ा पाठ पढ़ाती है, जो किसी को भी मजबूत बनाने काम कर सकती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिंदगी के ये 5 पॉवरफुल पाठ पढ़ाती हैं हिना खान, जानिए कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस क्यों हैं इतनी स्ट्रॉन्ग
1. हिम्मत ना हारें
जिंदगी उतार-चढ़ाव का नाम है. इसमें सुख के साथ दुख और दुख के साथ सुख आता है. जिंदगी में कभी भी कैसा भी वक्त आए, कभी भी जीने की इच्छा को खत्म नहीं करना चाहिए और ना ही हिम्मत हारनी चाहिए. हिना खान हिम्मत से भरीं एक खुशमिजाज लड़की हैं, इसलिए हर मुश्किल से मुस्कुराकर लड़ती हैं. यही कारण है कि वह आज कैंसर की बीमारी में भी मुस्कुरा रही हैं.
2. चुनौतिंयों से लड़ें
हारना मतलब खुद को असफलता के सामने सरेंडर करने जैसा है. हिना खान ने कभी भी हारना नहीं सीखा है, लेकिन वह हार को अपनाती भी हैं और भी जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का खुलकर सामना करती हैं. बिग बॉस में जीत की दहलीज पर खड़ीं होकर भी हिना खान लास्ट स्टेज पर हार जाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अंत तक हार नहीं मानी थीं. क्योंकि हिना खान खुद पर खूब भरोसा करती हैं.
3. कोई भी परफेक्ट नहीं
खुद को लेकर कभी भी संकोच ना करें. खुद पर भरोसा कैसे रखा जाता है, यह हिना खान का व्यक्तित्व बताता है. हिना खान दूसरों को बड़ा जरूर समझती हैं लेकिन खुद को किसी से कम नहीं आंकती हैं. हिना खान का आत्मविश्वास ही उन्हें मजबूत बनाता है. इसलिए कभी भी खुद को कम ना आंके और बस अपने टारगेट पर ही ध्यान रखें.
4. स्थितियों का सामना करें
लाइफ में वर्क स्टेशन और परिवार में कई बार ऐसी स्थिति भी आती हैं, जो अंदर से तोड़कर रख देती हैं, लेकिन हिना खान ने अपनी लाइफ में आने वाली एकाएक स्थिति को भी बड़े ही धैर्य से कंट्रोल किया है. हिना किसी भी स्थिति में अपना आपा नहीं खोती हैं और सोच-समझकर हीं हालात पर काबू पाती हैं.
5. सकारात्मक बनें
हिना खान के फैंस को उनका सकारात्मक एटीट्यूड सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है. हिना खान की चेहरे की हंसी बताती है कि वह हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखती हैं और लाइफ में नेगेटिव चीजों को इग्नोर कर हमेशा पॉजिटिव बनी रहती हैं. यही कारण है कि आज वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के सामने ढाल बनकर खड़ी हैं. इसलिए हिना खान इन रूल्स को अपनी लाइफ में हमेशा फॉलो करती हैं.
Breast Cancer से दुनियाभर में 6.7 लाख मौतें: WHO | NDTV India
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं