विज्ञापन

करवटें बदल-बदलकर निकल जाती है पूरी रात? जानें रात में अगर नींद नहीं आए तो क्या करें

यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो आपको रात में अच्छी नींद लाने में मदद सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

करवटें बदल-बदलकर निकल जाती है पूरी रात? जानें रात में अगर नींद नहीं आए तो क्या करें
रात में नींद नहीं आए तो क्या करें?
(Photo Credit: Freepik)

अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है. नींद में हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज कम से कम 7 से 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोगों कि शिकायत होती है कि लाख कोशिश करने के बाद भी उन्हें रात में देर तक नींद नहीं आती है. नींद बार-बार टूट जाती है और फिर पूरी रात यूंही करवटें बदलकर निकल जाती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो आपको रात में अच्छी नींद लाने में मदद सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

रात में नींद नहीं आए तो क्या करें?

कमरे को हल्का ठंडा कर लें

सबसे पहले अपने कमरे के टेंपरेचर को थोड़ा कम कर लें. ठंडे तापमान पर नींद जल्दी आती है. ऐसे में आप थोड़ी देर के लिए AC चला सकते हैं. इससे आपकी बॉडी को आराम मिलेगा और आप जल्दी सो पाएंगे. 

उल्टी गिनती गिनें

कई बार हमारे दिमाग में दिनभर की बातें चल रहीं होती हैं या किसी बात का स्ट्रेस होता है, जिससे भी नींद नहीं आती है. सोने के लिए दिमाग को आराम देना जरूरी हैं. इसके लिए आप थोड़ी देर उल्टी गिनती कर सकते हैं. मन में 100 से 1 तक उल्टी गिनती करें. इससे आपका माइंड डायवर्ट होगा और जल्दी सोने में मदद मिलेगी. 

मसल एक्सरसाइज करें

कई बार दिनभर के काम के बाद बॉडी जरूरत से ज्यादा थक जाती है, जिससे भी नींद नहीं आती है. ऐसे में बॉडी को आराम देने के लिए आप लेटे-लेटे ही मसल एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके लिए मांसपेशियों को करीब 5 सेकंड तक कसें और फिर ढीला छोड़ दें. इसी तरह हाथ, पैरों, पेट और चेहरे की मांसपेशियों के साथ करें. थोड़ी देर ऐसा करने से आपको अपनी बॉडी लाइट फील होने लगेगी, जिससे भी आपको नींद आने में मदद मिल सकती है.

बेडरूम का माहौल अच्छा रखें

डार्क कमरे में नींद जल्दी आती है. ऐसे में सोने वक्त कमरे की लाइट को पूरी तरह बंद कर लें, पर्दों को ढ़क लें और जितना हो सके, कमरे के माहौल को शांत रखें. इससे ब्रेन को सोने का सिग्नल मिलता है और बॉडी नींद के लिए खुद को तैयार करने लगती है. 

बार-बार घड़ी न देखें

अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो बार-बार टाइम देखने से बचें. ऐसा करने से तनाव बढ़ जाता है, जिससे फिर सोने में और मुश्किल होने लगती है. 

मोबाइल और स्क्रीन से बनाएं दूरी

रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बना लें. स्क्रीन की ब्लू लाइट से भी नींद न आने की दिक्कत होती है, इसलिए सोने से पहले मोबाइल या लेपटॉप न चलाएं. साथ ही अगर रात में सोते हुए नींद टूटती है, तो खासकर फोन न देखें. 

मेडिटेट करें

मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और बॉडी भी रिलैक्स हो जाती है. ऐसे में आप थोड़ी देर मेडिटेट कर सकते हैं. 

दोपहर के बाद कैफीन से बचें

चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और चॉकलेट में कैफीन होता है. कैफीन आपके ब्रेन को एक्टिव रखता है, इसलिए कोशिश करें कि आप दोपहर के बाद कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें. इसके साथ शराब का सेवन करने से भी बचें, इससे भी रात को नींद न आने की दिक्कत बढ़ जाती है.  

सोने और जागने का समय तय करें

इन सब से अलग रोज अपने सोने और जागने का समय फिक्स कर लें. कोशिश करें कि रोज रात को आप 8 से 9 बजे के बीच सोने के लिए चले जाएं. टाइम फिक्स करने से भी रोज उस समय पर नींद आने लगती है. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर और कुछ खास टिप्स फॉलो कर आप अपनी नींद की आदत को सुधार सकते हैं. हालांकि, अगर ऐसा करने के बाद भी आपको लगातार रातों को नींद नहीं आती है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें- भारत को मिली बर्ड फ्लू वैक्सीन में सफलता, पहली स्वदेशी वैक्सीन 20 नवंबर को होगी लॉन्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com