विज्ञापन

'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा

वीडियो के मुताबिक, उस कपल ने कहा पुलिस अफसर को बताया था कि वो बालिग हैं, एक जाति के हैं और शादी करना चाहते हैं. लेकिन एएसपी उनका फोन लेकर परिवार वालों को वहां बुलाने के लिए कहते रहे.

'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा
डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में स्थित सिद्धार्थ होटल में रेड के दौरान बालिग कपल को धमकाते हुए एएसपी की तस्वीर.
X@Sachingupta

Viral Video: 'मम्मी-पापा को फोन करके होटल बुलाओ और अभी शादी करो, वरना तुम्हारे पास गांजा रख देंगे.' यह धमकी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तैनात एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने उस बालिग कपल को दी, जो बाबरिया रोड पर स्थित सिद्धार्थ होटल के कमरे में रेड के दौरान पकड़ा गया था. यह पूरी घटना होटल में लगे AI सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे मंगलवार शाम होटल मालिक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

'25 हजार रुपये महीना मांग रहे थे अधिकारी'

होटल मालिक संजू सनोडिया ने आरोप लगाते हुए कहा, 'कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय बघेल मुझसे हर महीने 25-25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. जब ये मांग मैंने पूरी नहीं की तो अधिकारी होटल पर रेड करने पहुंच गए. इसी दौरान उन्होंने एक कपल को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जो कुछ ही समय में शादी करने की बात कबूल रहा था.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'10-10 हजार रुपये लिए, मारपीट भी की'

संचालक ने यह भी कहा कि कोतवाली टीआई और एसडीओपी को 10-10 हजार रुपए की राशि पहले दी गई थी. वहीं, होटल को किराए पर संचालित कर रहे युवक ने भी पुलिस अधिकारियों पर कुछ दिन पूर्व मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं.

TI लाइन अटैच, बयान देने से बच रहे अधिकारी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद टीआई को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है. लेकिन अधिकारी इस मामले पर बयान देने से बच रहे हैं. फिलहाल, इस संबंध में एक भाजपा नेता ने अपनी लिखित शिकायत लोकल विधायक तक पहुंचाई है, जिससे जिले की सियासत गरमा सकती है. 13 नवंबर को हुई इस रेड का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की काफी बदनामी हो रही है.

ये भी पढ़ें:- 'मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताया पीढ़ियों की अमीरी का फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seoni Police, Police Raid, Viral Video, CCTV, Ganja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com