विज्ञापन

यूपी के सभी अस्पतालों में अब मुफ्त होगी हेल्थ एटीएम से जांच, सरकार ने बदले नियम

यूपी के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किए गए हेल्थ एटीएम के जरिए अब मरीजों को विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांचें पूरी तरह से मुफ्त होगी.

यूपी के सभी अस्पतालों में अब मुफ्त होगी हेल्थ एटीएम से जांच, सरकार ने बदले नियम
UP Health ATM Now Free
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यूपी के सरकारी अस्पतालों में हेल्थ एटीएम को फ्री किया जाएगा.
  • मरीजों की विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांचें पूरी तरह मुफ्त होगी.
  • हेल्थ एटीएम नई एजेंसी को सौंपा जाएगा जो पैसे नहीं लेगी.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के नियमों में एक अहम बदलाव किया है. राज्य के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित किए गए हेल्थ एटीएम के जरिए अब मरीजों को विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांचें पूरी तरह से मुफ्त होगी. अब तक एजेंसियां मरीजों से जांच के लिए शुल्क वसूलती थी. अब इसका भुगतान सरकार के द्वारा किया जाएगा.

सरकार के इस कदम का उद्देश्य राज्य के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों और सामान्य वर्ग के लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाली जल्द जांच सुविधाएं आसानी से पहुंचाना है.

पहले खून जांच के लिए लिये जाते थे 50 रुपये

हेल्थ एटीएम पर खून सहित कई जरूरी जांचों के लिए शुल्क तय किया गया था. खून से जुड़े कुछ जाचों के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था. लेकिन अब यह व्यवस्था बदलने की तैयारी की जा रही है. अब हेल्थ एटीएम का संचालन ऐसी एजेंसी को सौंपा जाएगा, जो मरीजों से शुल्क लिए बिना सभी उपलब्ध जांचें करेगी. इसके बाद सरकार एजेंसी को भुगतान करेगी. 

हेल्थ एटीएम से क्या-क्या होता है जांच?

हेल्थ एटीएम एक आधुनिक स्वास्थ्य सेवा कियोस्क है, जिसके माध्यम से मरीज कुछ ही मिनटों में कई जरूरी स्वास्थ्य जांचें खुद करा सकते हैं.  इस मशीन के जरिए ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, पल्स रेट, तापमान और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा (SpO2) जैसी सामान्य जांचें तुरंत हो जाती हैं. इसके अलावा इसके माध्यम से शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल और अन्य कई जरूरी बायोकेमिकल टेस्ट भी आसानी से किए जाते हैं.

इन मशीनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह डिजिटल तकनीक और टेलीकंसल्टेशन से जुड़ी हैं, जिससे जांच के तुरंत बाद मरीज डॉक्टर की सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | 50 हजार से ज्यादा राशन कार्ड का होगा वेरिफिकेशन, लोन पर गाड़ी खरीदने वालों का नाम कटेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health ATM, UP Government, UP Health Department, Free Check-up In Hospital, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com