विज्ञापन

पित्त की थैली में पथरी के क्या लक्षण होते हैं?

पित्त की थैली में पथरी होने पर कई कॉमन और गंभीर लक्षण दिख सकते हैं, जिसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें. यहां नारायणा हॉस्पिटल के डॉक्टर से जानते हैं पित्त की थैली के लक्षणों के बारे में-

पित्त की थैली में पथरी के क्या लक्षण होते हैं?
Gallbladder Stone : पित्त की थैली में पथरी के लक्षण

पथरी की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है. पथरी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो सकते हैं, जिसमें पित्त की थैली में पथरी होना भी शामिल है. पित्त की थैली लिवर के नीचे स्थित एक छोटा-सा अंग है, जिसमें लिवर से बनने वाला पित्त जमा होता है. 

नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट- गायनेक्लॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार संघी का कहना है कि कई लोगों में पित्त की पथरी होने के बावजूद कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. ऐसी पथरी को अक्सर साइलेंट गॉलस्टोन कहा जाता है और हर मामले में इसके लिए इलाज की जरूरत नहीं होती. समस्या तब हो सकती है, जब पथरी पित्त के फ्लो को रोकने लगता है. इसलिए अगर पित्त की थैली में पथरी हो, तो इसके लक्षणों को इग्नोर न करें. यहां जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

पित्त की पथरी के क्या-क्या लक्षण होते हैं?

पित्त की पथरी होने पर इसके लक्षणों को इग्नोर न करें. यहां जानते हैं पित्त की पथरी के लक्षण क्या-क्या हैं?

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द : पित्त की पथरी का सबसे सामान्य लक्षण पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द है. ये दर्द अचानक शुरू हो सकता है और कई बार तेज या लगातार बना रह सकता है. 

पेट के ऊपरी मध्य हिस्से में दर्द : कुछ लोगों में ये दर्द पेट के ऊपरी मध्य हिस्से में भी महसूस हो सकता है. दर्द अक्सर भारी या तला-भुना खाना खाने के बाद दिखाई दे सकता है और पीठ या दाहिने कंधे तक फैल सकता है.

दर्द और मतली जैसा फील होना : पित्त की थैली में पथरी होने के पीछे दर्द के साथ मतली या उल्टी भी हो सकती है. हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि सिर्फ गैस, अपच या पेट दर्द होने का मतलब पित्त की पथरी होना नहीं है, क्योंकि इन लक्षणों के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं.

कब पित्त की थैली में पथरी होता है घातक

पथरी अगर पित्त नली को ब्लॉक कर देती है, तो इस स्थिति में पीलिया हो सकता है. इसमें स्किन या आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है और पेशाब का रंग गहरा हो सकता है. कुछ मामलों में मल का रंग सामान्य से हल्का भी हो सकता है.

किन लक्षणों को लें गंभीरता से

दर्द के साथ अगर कुछ लक्षण लगातार बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है, जैसे-

  • अगर पेट का दर्द कई घंटों तक बना रहे और बार-बार पेट दर्द हो
  • बुखार और ठंड लगना
  • लगातार उल्टी
  • पीलिया या बहुत तेज दर्द हो

ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें, ताकि सूजन और पित्त में होने वाले इंफेक्शन से बचाव किया जा सके.

ये भी पढ़ें - ब्लैडर से निकली 3.1 किलो की पथरी! शुतुरमुर्ग के अंडे जितने बड़े स्टोन ने डॉक्टरों को भी चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gallstone Symptoms, Gallstone, Gallstone Pain Signs, Gallstone Treatment, Gallstones
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com