विज्ञापन

आप जो दवा खा रहे हैं कहीं वो बैन तो नहीं? केंद्र ने 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाई रोक

केंद्र सरकार ने सेहत को खतरा बताते हुए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर बैन लगा दिया है, इस आर्टिकल में जानें उन दवाओं के नाम.

आप जो दवा खा रहे हैं कहीं वो बैन तो नहीं? केंद्र ने 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाई रोक
किन दवाओं पर लगी रोक.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. सरकार के अनुसार, विशेषज्ञ समिति, ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) और उसकी उप-समिति की समीक्षा जांच में पाया गया कि इन दवाओं के कॉम्बिनेशन को प्रमाणिक करने वाले पर्याप्त वैज्ञानिक और चिकित्सीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं. सरकार ने माना और कि इन दवाओं के उपयोग से मरीजों को जोखिम हो सकता है, जबकि इनके सुरक्षित ऑप्शन पहले से उपलब्ध हैं इसलिए विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों के आधार पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई है.

इन फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध 

1- एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड + एथोहेप्टाजीनएलोवेरा (Acetyl Salicylic Acid + Ethoheptazine)
2- जोजोबा ऑयल + व्हीट जर्म ऑयल + टी ट्री ऑयल (Aloe Vera + Jojoba Oil + Wheat Germ Oil + Tea Tree Oil)
3- एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजीनस (Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes)
4- डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड + क्लोरडायजेपॉक्साइड (Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide + Chlordiazepoxide)
5- एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज (Amoxicillin + Serratiopeptidase)
6- एलो एक्सट्रैक्ट + एलांटोइन + अल्फा टोकोफेरॉल एसीटेट + डी-पैन्थेनॉल + विटामिन ए (Aloe Extract + Allantoin + Alpha Tocopherol Acetate + D-Panthenol + Vitamin A)
7- एलो एक्सट्रैक्ट + विटामिन ई + डाइमेथिकोन + ग्लिसरीन (Aloe Extract + Vitamin E + Dimethicone + Glycerine)
8-एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + विटामिन ई (Aloe Vera + Jojoba Oil + Vitamin E)
9- एलोवेरा + ऑरेंज ऑयल (Aloe Vera + Orange Oil)
10- एलोवेरा + विटामिन ई + हर्बल प्रिपरेशन (Aloe Vera + Vitamin E + Herbal Preparation)
11- डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड (Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide)
12- पैरासिटामोल + लिग्नोकेन (Paracetamol + Lignocaine)
13- ग्लिक्लाज़ाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट (Gliclazide + Chromium Picolinate)
14- एमोक्सिसिलिन + क्लोक्सासिलिन + लैक्टिक एसिड बैसिलस + सेराटियोपेप्टिडेज (Amoxicillin + Cloxacillin+ Lactic Acid Bacillus+ Serratiopeptidase)
15- सेफाड्रॉक्सिल + प्रोबेनेसिड (Cefadroxyl+ Probenecid)
16- सेफुरोक्साइम + सेराटियोपेप्टिडेज (Cefuroxime+ Serratiopeptidase)

Latest and Breaking News on NDTV

अमोक्सिसिलिन वाले संयोजन पर आपत्ति-

केंद्र सरकार कि विशेषज्ञ समिति ने पाया कि अमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) और सेराशियोपेप्टिडेज़ (Serratiopeptidase) का एक साथ उपयोग के लिए पर्याप्त क्लीनिकल साक्ष्य नहीं हैं. यह संयोजन मानक उपचार दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है और इसके लाभ को लेकर पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इसे अतार्किक माना गया.

वहीं डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड क्लोरडायजेपॉक्साइडएमोक्सिसिलिन के मामले में समिति ने कहा कि डाइसाइक्लोमाइन और क्लिडिनियम दोनों का प्रभाव एक जैसा होने के कारण इन्हें साथ देने का कोई ठोस औचित्य नहीं है. इसके अलावा कई स्किन एवं कॉस्मेटिक उपयोग वाले एलोवेरा आधारित संयोजनों को भी चिकित्सीय दृष्टि से उचित नहीं माना गया.

आदेश के बाद क्या बदलेगा?

सरकार के आदेश के बाद अब दवा कंपनियों को इन उत्पादों का उत्पादन बंद करना होगा. वहीं डॉक्टरों को इनके जगह सुरक्षित तथा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एफडीसी दवा लिखनी होगी. अधिकारियों के मुताबिक इससे मरीजों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बचे हुए चावल दोबारा खाते हैं? पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना पड़ सकता है पछताना

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
रेलवे, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय की अच्छी समझ रखने वाले पल्लव मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहें है. फिलहाल वह एनडीटीवी इंडिया के न... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medicine Banned For Children, Paracetamol Ban India, Dawa India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com