विज्ञापन

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती... 35 साल बाद एग्जाम देने पहुंचीं महिला, वीडियो वायरल

50 साल की एक महिला 35 साल बाद कॉलेज परीक्षा देने पहुंची. उनका कॉन्फिडेंस और जज्बा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती... 35 साल बाद एग्जाम देने पहुंचीं महिला, वीडियो वायरल
परीक्षा केंद्र पेपर देने पहुंची 50 साल की महिला
सोशल मीडिया

किसी ने सच ही कहा है कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 50 साल की एक महिला 35 साल बाद अपने अधूरे कॉलेज एग्जाम देने पहुंची. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉलेज के गेट पर कदम रखते हुए उनके चेहरे पर उत्साह और कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है. इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और कई यूजर्स इसे इस बात का उदाहरण बता रहे हैं कि सीखने और अपने सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है.

35 साल बाद फिर बनीं छात्रा

वायरल वीडियो में महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कॉलेज कैंपस में प्रवेश करती नजर आ रही है. उनके चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर student_at_50 नाम की यूजर ने शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, 50 साल की उम्र में 35 साल बाद छात्रा बनकर कॉलेज की परीक्षा देने पहुंची.

महिला परीक्षा देने पहुंचीं कॉलेज

वीडियो में महिला कैमरे से बात करते हुए बताती हैं कि आज उनका कॉलेज एग्जाम है और वह परीक्षा देने जा रही हैं. जैसे-जैसे वह कॉलेज की ओर बढ़ती हैं, उनके चेहरे पर न तो घबराहट दिखती है और न ही कोई झिझक. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने कदम आगे बढ़ाती नजर आ रही है.

बेटे ने बढ़ाया महिला का हौसला

वीडियो का एक भावुक पल तब आया, जब महिला का बेटा उन्हें 'ऑल द बेस्ट' कहकर परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देता है. बेटे का यह समर्थन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे इंसप्रेसनेशन  इंस्पिरेशनल बता रहे हैं.

कमेंट में लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट दिए. एक यूजर ने लिखा, "बेस्ट ऑफ लक आंटी, मुझे आप पर गर्व है." वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपने मुझे मोटिवेट कर दिया, मेरी भी कई बैक लगी हुई हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Returning College, Lifelong Learning, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com