Needle Embedded In Hip: डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि वो असंभव को भी संभव करने में समर्थ होते हैं. अक्सर हम ऐसी कई घटनाएं सुनते हैं जिससे हम आश्चर्य चकित तो होते ही हैं साथ ही हमें डॉक्टर्स पर अधिक भरोसा होने लगता है. हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई. एक जटिल ऑपरेशन में, डॉक्टरों ने 49 साल की एक महिला रंभा देवी के कूल्हे की मांसपेशियों में तीन साल से फंसी सुई निकाली. तीन साल पहले सिलाई करते वक्त महिला के कूल्हे में सुई फंस गई थी.
दरअसल तीन साल पहले महिला ने सिलाई करते समय सुई को बिस्तर पर रख दिया था. वह कुछ और करने के लिए खड़ी हुई, और फिर अचानक फिसल कर बिस्तर पर गिर गई. महिला रंभा देवी को तेज दर्द महसूस हुआ और उसे बिस्तर पर टूटी हुई सुई मिली. उसने सोचा कि बाकी का आधा हिस्सा कमरे में कहीं गिर गया होगा. कई दिनों तक वह सुई के बाकी टुकड़े की तलाश करती रही, लेकिन नहीं मिला. वो दूसरे काम में मग्न हो गई और इसे भूल गई. हालांकि उसे लगातार कूल्हे में दर्द महसूस होता था. जब महिला का दर्द असहनीय हो गया, तो वो डॉक्टर के पास गई. एक्स-रे से पता चला कि खोई हुई 'सुई' उसके कूल्हे की मांसपेशियों में गहरी धंसी हुई है. हालांकि, मामले की जटिलता के कारण, कई डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी करने से इनकार कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर गंगा राम अस्पताल में, रंभा की सर्जरी से पहले एक्स-रे और सीटी स्कैन के साथ इमेजिंग की गई. सर्जरी के लिए, अस्पताल को एक एडवांस्ड इमेजिंग सी-आर्म लाना पड़ा.
ये भी पढ़ें- गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए खास टिप्स
सर गंगा राम अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार तरुण मित्तल ने कहा, "सुई को लोकेट करना बहुत मुश्किल था. सुई का सटीक पता लगाने के लिए ऑपरेशन के दौरान कई एक्स-रे लेने पड़े और आखिरकार, टीम ने सुई ढूंढ ली और उसे बिना टूटे निकाल लिया. यह एक बेहद जटिल ऑपरेशन था.'' डॉक्टर ने कहा, "इसलिए जरूरी है कि हमेशा समय पर चिकित्सा सहायता लें और किसी चीज को इग्नोर न करें." डॉक्टर ने कहा, महिला अब बिल्कुल ठीक है.
Colon Cancer: चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर! Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं