चिलचिलाती भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. देश के कई राज्य गर्मी और लू की चपेट में हैं. बढ़ती गर्मी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को नियोक्ताओं कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है. जिससे कर्मचारियों को परेशानी न हो. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दफ्तर के अंदर या बाहर काम के लिए जाने तक सुनिश्चित करें कि कर्मचारी स्वस्थ बने रहें." एक एनिमेटेड पोस्ट में, मंत्रालय ने नियोक्ताओं से कार्यस्थल पर उचित पेयजल सुविधाएं प्रदान करने का आह्वान किया.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ टिप्स साझा किए, "दिन में गर्मी के दौरान कर्मचारी को बाहर की ड्यूटी लगाने से बचें. मौसम ठंडा होने पर ही बाहरी कार्यों को शेड्यूल करें, कर्मचारी को बार बार रेस्ट दें." नियोक्ताओं को कर्मचारियों को गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षणों को पहचानने के लिए प्रशिक्षित करने की भी सलाह दी. अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिसमें शरीर पर चकत्ते से लेकर गंभीर और संभावित रूप से घातक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक शामिल हो सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कहा- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच न निकलें बाहर, लू से बचने के लिए करें ये काम

मंत्रालय ने बताए हीटस्ट्रोक के लक्षण- (Symptoms Of Heat Stroke)
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- डिहाइड्रेशन
- सांस लेने में समस्या
आईएमडी (IMD) ने जारी किया रेड अलर्ट
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लगातार गर्मी और हाई तापमान को लेकर रविवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं