Top 5 Flowering Plants To Grow in Summer Season
5 Summer Flowers For Indian Balcony: गर्मियां आती नहीं कि बालकनी में लगे सभी फूल मुरझा जाते हैं. पूरी सर्दियों में खिले-खिले रहने वाले इन पौधों की गर्मियों में सिर्फ डंडी रह जाती है. ऐसे में आप सोचते होंगे ऐसा क्या करा जाए, जिससे मेरे सारे पौधे फ्रेश रहें. सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि इसमें गलती आपकी नहीं है, बल्कि गलत समय पर गलत पौधा उगाने की है. इसलिए हम आपको 5 ऐसे फूल देने वाले पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जो तपती गर्मी में भी आपकी बालकनी को सुंदर बनाए रखेंगे.
गर्मियों में कौन से फूल खिलते हैं?
- गुड़हल
- चंपा
- बारहमासी
- पीली घंटी
- कनेर

गुड़हल क्यों लगाना चाहिए?
- तेज धूप में भी अच्छी तरह बढ़ता है
- बालकनी को ठंडा रखते हैं
- घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं
- कम देखभाल में आसानी से उग जाते हैं
- यह खूबसूरत फूल बालकनी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं
चंपा क्यों लगाना चाहिए?
- तेज धूप में बालकनी को हरा-भरा रखते हैं
- अपनी भीनी-भीनी खुशबू से बालकनी को महका देते हैं
- कई तरह के रंग में आते हैं
- कई तरह समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद हैं
बारहमासी क्यों लगाना चाहिए?
- बालकनी की सुंदरता बढ़ाता है
- कम देखभाल में अच्छे फूलते हैं
- बालकनी को ठंडा बनाए रखते हैं
- सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं
पीली घंटी क्यों लगाना चाहिए?
- तेज धूप में भी स्वस्थ रहते हैं
- कम खर्चे में उग जाते हैं
- बालकनी को जीवंत बनाते हैं
कनेर क्यों लगाना चाहिए?
- अपने रंगीन फूलों से बालकनी को सुंदर बनाते हैं
- कम पानी और खाद लगती है
- सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं
- हवा को शुद्ध बनाए रखते हैं
इसे भी पढ़ें: कैसे पता करें कि तरबूज मीठा है या नहीं? खरीदते समय करना होगा ये काम, 5 सेकंड में चल जाएगा पता!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं