क्या आप भी सुबह नाश्ते में क्या खाएं को लेकर रहते हैं कंफ्यूज? दरअसल ये एक ऐसा सवाल है जो हर किसी के मन में जरूर आता है खासकर उन लोगों के जो खुद को हेल्दी और फिट रखने की कोशिश करते हैं. बहुत से लोग नाश्ते में पराठा, ब्रेड, कॉर्नफ्लेक्स या रेडी टू खाना भी खा लेते हैं. लेकिन क्या आप ऐसे नाश्ते के बारे में जानते हैं, जो आपको दिनभर भरा हुआ और एनर्जेटिक रखने में मदद कर कके, तो सद्गुरु द्वारा शेयर इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताए इस देसी तरीके को अपना सकते हैं.
वीडियो में सद्गुरु कहते हैं, मेरे जीवन में एक दौर ऐसा था, जब मैं सिर्फ मूंगफली और केला ही खाता था. और उसी पर मैं पूरे दिन एक्टिव रहता था. ज्यादातर लोगों से ज्यादा एक्टिव.
यहां देखें वीडियो-
सद्गुरु सिर्फ मूंगफली और केला क्यों खाते थे?
सद्गुरु कहते हैं, मूंगफली अपने आप में ही एक पूरा आहार है. इसमें वो सब कुछ है, जो शरीर को चाहिए. प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और जब इसके साथ 1 केला खा लिया जाए, तो दिनभर के लिए इतना काफी है. उन्होंने बताया, वो सुबह भीगी हुई मूंगफली और 1 केला खाते थे. और पूरा दिन बिना थके काम करते थे. उनको न चाय की जरूरत पड़ती थी, न किसी और नाश्ते की. आजकल हम सुबह उठते ही चाय, बिस्कुट, ब्रेड खाते हैं. 1 घंटे बाद फिर भूख लग जाती है. लेकिन मूंगफली-केला खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती. पेट देर तक भरा रहता है.
मूंगफली को भिगोकर क्यों खाना चाहिए?
सद्गुरु कहते हैं, मूंगफली को ऐसे ही कच्चा मत खाइए. उसको भिगोकर खाइए. मूंगफली को 6-8 घंटे, यानी रातभर पानी में भिगोकर रखिए. आयुर्वेद के हिसाब से मूंगफली में पित्त होता है, गर्मी होती है. भिगोने से उसकी गर्मी, उसका पित्त निकल जाता है. कच्ची मूंगफली खाने से कई लोगों को गैस, एसिडिटी, मुंह में छाले हो जाते हैं. लेकिन भीगी हुई मूंगफली खाने से ये दिक्कत नहीं होती. वो आसानी से पच जाती है और एक फायदा और है भिगोने से मूंगफली में जो पोषक तत्व छिपे होते हैं, वो एक्टिव हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या आपके मुंह से भी आती है बदबू? जानिए कारण और बचाव के घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं