विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

रात को सोने से पहले हल्दी, दूध और तुलसी का इस तरह से करें इस्तेमाल, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Beauty Skin Care Tips: चेहरे को चमकदार और सुंदर बनाने के लिए कच्चा दूध और हल्दी का इस्तेमाल जादू की तरह काम कर सकता है. रात में इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को निखारने के साथ-साथ कई अन्य लाभ भी मिलते हैं.

रात को सोने से पहले हल्दी, दूध और तुलसी का इस तरह से करें इस्तेमाल, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट
Glowing Skin Remedy: खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की बेदाग और दमकती त्वचा देखकर हर कोई उनकी सुंदरता का राज जानना चाहता है, बहुत से लोगों को लगता है कि उनकी खूबसूरती के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कई एक्ट्रेसेज घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं, इन्हीं में से एक है 'हल्दी', आयुर्वेद में हल्दी को चमत्कारी औषधि माना गया है, खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और पिंपल्स को खत्म करने में मदद करते हैं, बॉलीवुड की कई हस्तियां इस नुस्खे को अपनाती हैं.

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने स्किनकेयर रूटीन में हल्दी को शामिल करती हैं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ ब्यूटी टिप्स साझा करती रहती हैं, इस कड़ी में उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया कि वह चेहरे पर फ्रेशनेस और ग्लोइंग के लिए हल्दी का इस्तेमाल करती हैं, इसके लिए वह हल्दी को बेसन, दही या गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर निखार बना रहता है.

डॉक्टर ने बताया कोविड के बाद आपके फेफड़ों पर पड़ा कैसा असर, कितने ठीक हुए आपके Lungs

उन्होंने एक और डीआईवाई बताया, मीरा ने कहा कि एक चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाएं, अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें, सिर्फ 20 मिनट इसे लगा रहने दें और फिर इसे धोकर साफ कर लें, इस नुस्खे से त्वचा चमकदार रहेगी.

इसके अलावा, मीरा स्किनकेयर के लिए कच्चा दूध का भी इस्तेमाल करती हैं, एक पुराने पोस्ट में उन्होंने फैंस के साथ टिप्स शेयर करते हुए बताया कि 3 से 4 चम्मच कच्चे दूध में रुई भिगोकर त्वचा पर लगाएं, त्वचा पर लगाने के बाद जब पहला कोट सूख जाए तब दूसरा कोट लगाएं, ये प्रक्रिया चार से पांच बार करें, इससे त्वचा जवां बनी रहती है.

मीरा स्किन को मुलायम रखने के लिए तुलसी का भी इस्तेमाल करती हैं. बता दें कि तुलसी को बेहद गुणकारी माना गया है, तुलसी के कुछ पत्ते लेकर पानी में भिगो दें, रातभर पानी में भीगे रहने के बाद इन पत्तों को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रख दें. इसे चेहरे पर स्प्रे करें, ये चेहरे की रेडनेस के साथ ही दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करता है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turmeric And Raw Milk For Skin, Haldi Benefits For Glowing Skin, Raw Milk Face Mask At Night, Natural Skin Care Remedies, Home Remedies For Glowing Skin, Turmeric And Milk Face Pack, Haldi For Acne And Dark Spots, Kacha Dudh For Skin Whitening, Night Skincare Tips, DIY Beauty Tips For Glowing Skin, Turmeric Milk Benefits For Face, How To Use Turmeric For Skincare, Raw Milk For Clear Skin, Haldi And Milk Home Remedy, Natural Glow With Turmeric And Milk, Benefits Of Turmeric And Milk Mask, Anti-acne Remedies With Turmeric, Brightening Skin With Raw Milk, Turmeric For Pigmentation, Haldi And Milk For Youthful Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com