यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक नेचुरल वेस्ट होता है जो प्यूरिन नाम के प्रोटीन के पचने पर बनता है. जो किडनी की मदद से फिल्टर होकर शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन जब किडनी इसको सही से फिल्टर नहीं कर पाती है तो, ब्लड में इसका लेवल बढ़ने लगता है. जिस वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट की समस्या हो सकती है.
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर डाइट में प्रोटीन को शामिल ना करने की सलाह दी जाती है. लेकिन कानपुर के रहने वाले 38 साल के गोपाल सिंह को भी अक्सर यूरिक एसिड के बढ़ने की समस्या हो जाती है. उन्होंने बताया कि व तो वो नॉनवज खाते हैं और ना ही बाहर का खाना फिर भी उनका यूरिक एसिड क्यों बढ़ जाता है? गोपाल ने बताया कि उनकी डाइट में अमूमन दाल, चावल, रोटी और घर का खाना ही शामिल होता है. फिर इसकी वजह क्या है.
एक्सपर्ट की मानें तो यूरिक एसिड सिर्फ खाने की एक चीज से नहीं बढ़ता है, बल्कि इसके पीछे आपका शरीर किस तरह से का करता है, पानी पीने की आदत, वजन और डाइट भी अहम भूमिका निभाते हैं.
कैसे बनता है यूरिक एसिड
यूरिक एसिड एक ऐसा पदार्थ है जो शरीर में प्यूरिन (Purine) के टूटने पर बनता है. जो कि पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है. लेकिन जब शरीर में जरूरत से ज्यादा यूरिक एसिड बनने लगता है और उसे बाहर निकलने में दिक्कत होती है तो इसका लेवल लगातार बढ़ सकता है. जिसकी वजह से जोड़ों पर दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है.
क्या दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?
दाल में प्यूरिन पाया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता है कि उसको खाना पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए होता है. कई रिसर्च बताती है कि पौधों से मिलने वाले प्यूरिन का असर कई मामलों में मीट और कुछ सीफूड जैसा नहीं होता. दाल में इसके साथ ही प्रोटीन, फाइबर जैसे कई दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.
अगर आपका भी यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट को डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही बदलें. आपको अपने खाने की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी हो सकता है.
किन वजहों से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?
- बहुत कम मात्रा में पानी का सेवन, जिस वजह से शरीर यूरिक एसिड बाहर निकालने में कमजोर पड़ सकता है.
- ज्यादा मीठे ड्रिंक्स और ज्यादा शुगर का सेवन खासकर फ्रुक्टोज वाले ड्रिंक्स भी यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं.
- वेट का ज्यादा होना या फिजिकल एक्टिविटी का कम होना.
- ज्यादा काना खाने या फिर क्रैश डाइट की वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है.
- कुछ दवाओं का सेवन और किडनी की समस्या होने पर भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
- बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है.
कैसी रखें डाइट
क्या करें:
- पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- दाल का सेवन करें, लेकिन संतुलित मात्रा में.
- अपनी डाइट में फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं.
- हर रोज रेगुलर वॉक और लाइट एक्सरसाइज करें.
- वजन ज्यादा है तो कम करें.
क्या ना करें:
- मीठे ड्रिंक्स का सेवन ना करें.
- बहुत ज्यादा पैकेज्ड फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें.
- जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन ना करें.
ये भी पढ़ें: प्यास बुझाने के लिए पी रहे हैं ठंडी बीयर? एक्सपर्ट बोले- इससे शरीर में बढ़ सकती है पानी की कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं