विज्ञापन

पान का पत्ता बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार, सूजन और मसूड़ों के दर्द में दिलाता है राहत

आज के समय में बढ़ता यूरिक एसिड एक आम समस्या बन गया है, जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है. पान के पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर संतुलित रखने में मदद मिलती है.

पान का पत्ता बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार, सूजन और मसूड़ों के दर्द में दिलाता है राहत
Paan Leaves: पान के पत्तों खाने के फायदे जानते हैं आप.

Pan Leaves Benefits: भारतीय घरों में पान के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों में इसका खास स्थान रहा है, लेकिन यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पान के पत्तों में फिनोलिक कंपाउंड्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई तरह के सक्रिय तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है. इसके अलावा इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए गए हैं, जो शरीर को संक्रमण और सूजन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

पान के पत्तों के फायदे

आज के समय में बढ़ता यूरिक एसिड एक आम समस्या बन गया है, जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है. पान के पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर संतुलित रखने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पाचन

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी पान के पत्तों को उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेद और वैज्ञानिक रिसर्च की मानें, तो पान के पत्ते लार को बढ़ाते हैं, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है. यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं. इसके नियमित और सीमित सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

ओरल हेल्थ

सूजन और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतों में भी पान के पत्तों काफी फायदेमंद है. इनमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. अगर मसूड़ों में दर्द या सूजन हो, तो पान के पत्ते चबाने से कुछ राहत मिलती है. इसके अलावा, इनके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में भी सहायक होते हैं.

ये भी पढ़ें: पान का पत्ता खाएंगे तो क्या होगा, पान के पत्ते खाने के फायदे और सेवन का तरीका

दांतों के लिए फायदेमंद 

दांतों की सेहत के लिए भी पान के पत्तों को लाभकारी माना जाता है. पान के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक तत्व दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

इसके अलावा, कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि पान के पत्तों में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में मदद करते हैं. शहद के साथ इसका सेवन गले को आराम देता है, जबकि इसके पत्तों का लेप हल्की चोट या घाव पर लगाने से तेजी से भरने में मदद मिलती है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paan Ka Patta Khane Ke Fayde, Betel Leaf For Health, Paan Ke Patte Chabane Ke Fayde, Betel Leaf Health Benefits, Ek Din Me Kitne Paan Ke Patte Kha Sakte Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com