विज्ञापन

मोजताबा खामेनेई की कैसी है तबीयत? 'मौत' की अफवाहों के बीच सामने आया नया VIDEO, समर्थकों से बातचीत करते द‍िखे

इस वीडियो को जारी करने का मकसद खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर बढ़ रही अटकलों को गलत साबित करना था. 

मोजताबा खामेनेई की कैसी है तबीयत? 'मौत' की अफवाहों के बीच सामने आया नया VIDEO, समर्थकों से बातचीत करते द‍िखे
  • मोजताबा खामेनेई के हेल्थ पर सस्पेंस के बीच ईरान की न्यूज एजेंसी ने जारी क‍िया वीड‍ियो
  • बिना किसी तारीख वाली इस तस्वीर में मोजताबा अपने करीबियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं
  • इजरायली मीडिया ने कहा था कि मोजताबा की हालत खराब है

मोजताबा खामेनेई के हेल्थ पर सस्पेंस के बीच ईरान की न्यूज एजेंसी ने एक वीड‍ियो जारी क‍िया है. ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की ओर से जारी इस वीड‍ियो मोजताबा खामेनेई स्‍वस्‍थ्य द‍िख रहे हैं और अपने साथ बैठे कुछ लोगों के साथ बैठकर आराम से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें, कुछ द‍िनों पहले इजरायली मीडिया ने कहा था क‍ि मोजताबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्‍हें अस्‍पताल ने जाया गया है. 

मेहर न्यूज एजेंसी ने मोजताबा खामेनेई का वीडियो पहली बार जारी किया है. यह ईरान सरकार द्वारा प्रायोजित और ईरानी सरकार के 'इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन' द्वारा संचालित एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी है. इस वीडियो को जारी करने का मकसद खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर बढ़ रही अटकलों को गलत साबित करना था. 

खामेनेई की हालत बेहद गंभीर होने का क‍िया गया था दावा 

इससे पहले शुक्रवार को इजराइली मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खामेनेई की हालत "बेहद गंभीर" है. ईरान के अंदर के सूत्रों का हवाला देते हुए 'चैनल 14' और 'ईरानवायर' और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों का ज‍िक्र करते हुए 'द जेरूसलम पोस्ट' की एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान के नेतृत्व में उनकी सेहत को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं. 'द जेरूसलम पोस्ट' के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया था, "अगर हमें जल्द ही उनकी शहादत की खबर सुनने को मिले, तो हमें हैरानी नहीं होगी." 

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के कुछ ही समय बाद मोजताबा खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद संभाला. पद संभालने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से कहीं भी दिखाई नहीं दिए हैं और उन्होंने केवल लिखित बयानों के जरिए ही अपनी बात रखी है.

क्‍या हमले में घायल हुए थे मोजताबा? 

रिपोर्ट्स के मुताब‍िक, अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने पर हुए शुरुआती हमलों में मोजताबा घायल हो गए थे और शायद उनका चेहरा भी बिगड़ गया था. इन हमलों की वजह से उन्हें छिपकर रहना पड़ा और हमले से बचने के लिए उन्हें सरकार के बड़े अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बिचौलियों के एक धीमे नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा. उनकी स्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में माना कि खामेनेई के साथ सीधे बातचीत करना अभी बहुत मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें- मोजतबा खामेनेई से अंधेरे में मिले ईरान के राष्ट्रपति, बाद में पूछा क्या सच में वो सुप्रीम लीडर थे: रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mojtaba Khamenei, Mojtaba Khamenei Video, Mojtaba Khamenei Health Update, Iran, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com