विज्ञापन

दिन में 35 सप्लीमेंट्स! किम कार्दशियन की हेल्थ रूटीन सुनकर डॉक्टर भी हुए हैरान, ज्यादा विटामिन लेने से क्या होता है?

Kim Kardashian Supplements: किम कर्दाशियन रोज 35 सप्लीमेंट लेती हैं, लेकिन अब पिल फटीग से परेशान हैं. यहां जानिए डॉक्टरों का इस पर क्या कहना है.

दिन में 35 सप्लीमेंट्स! किम कार्दशियन की हेल्थ रूटीन सुनकर डॉक्टर भी हुए हैरान, ज्यादा विटामिन लेने से क्या होता है?
सप्लीमेंट्स का काम शरीर में पोषण की कमी को पूरा करना होता है.

How Much Supplements Is Too Much?: आजकल फिटनेस और वेलनेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज अपनी हेल्थ रूटीन, डाइट और सप्लीमेंट्स को लेकर खुलकर बात करते हैं, जिससे आम लोग भी उन्हें फॉलो करने लगते हैं. हाल ही में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेस वुमन किम कर्दाशियन ने खुलासा किया कि वह रोजाना करीब 35 सप्लीमेंट्स लेती हैं. उन्होंने बताया कि वह इन्हें दिन में तीन बार बांटकर लेती हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इतनी गोलियां खाते-खाते उन्हें पिल फटीग यानी दवाइयों से थकान महसूस होने लगी है. किम का यह बयान सुनने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या इतनी मात्रा में सप्लीमेंट लेना सही है? क्या ज्यादा विटामिन और मिनरल शरीर को फायदा पहुंचाते हैं या नुकसान?

सप्लीमेंट्स आखिर क्यों लिए जाते हैं?

सप्लीमेंट्स का काम शरीर में पोषण की कमी को पूरा करना होता है. कई बार खानपान सही न होने, बीमारी, कमजोरी या किसी खास विटामिन की कमी के कारण डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल, फिश ऑयल, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसी चीजें शामिल होती हैं.

लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब लोग बिना जरूरत और बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं. कई लोग यह मान लेते हैं कि ज्यादा सप्लीमेंट मतलब ज्यादा हेल्थ बेनिफिट, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट हो सकती है.

ये भी पढ़ें: आम खाने के बाद क्यों कुछ लोगों को हो जाता है डायरिया? जानिए क्यों होता है पेट खराब

क्या 35 सप्लीमेंट्स लेना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है?

नोएडा के मेदांता अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुरदीप चौधरी के अनुसार, सप्लीमेंट्स कभी भी हेल्दी डाइट की जगह नहीं ले सकते. उनका काम केवल शरीर में मौजूद कमी को पूरा करना है. जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने से शरीर में विटामिन टॉक्सिसिटी यानी टॉक्सिटी हो सकती है.

खासतौर पर विटामिन ए, डी, ई और के जैसे फैट-सॉल्युबल विटामिन शरीर में जमा होने लगते हैं. अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट लेने के बड़े खतरे | Major Dangers of Taking Excessive Supplements

1. विटामिन टॉक्सिसिटी का खतरा

जरूरत से ज्यादा विटामिन लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, नसों की कमजोरी, लिवर डैमेज और किडनी खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

2. मिनरल ओवरलोड

आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स की ज्यादा मात्रा भी नुकसानदायक हो सकती है. उदाहरण के लिए, ज्यादा आयरन लेने से पेट में जलन, कब्ज और लिवर डैमेज तक हो सकता है.

3. दवाइयों के साथ खतरनाक रिएक्शन

कई सप्लीमेंट्स दूसरी दवाइयों के असर को कम या ज्यादा कर सकते हैं. जैसे विटामिन K, ब्लड थिनर दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: मधुमक्खी काट ले तो 10 मिनट में करें ये काम, नहीं फैलेगा जहर और सूजन भी घटेगी

4. शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा

आजकल बाजार में मिलने वाले ब्रेकफास्ट सीरियल, एनर्जी बार और पैकेज्ड जूस पहले से ही विटामिन और मिनरल्स से फोर्टिफाइड होते हैं. अगर इनके साथ मल्टीविटामिन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स भी लिए जाएं तो शरीर में पोषक तत्व जरूरत से ज्यादा पहुंच सकते हैं.

सेलेब्रिटी ट्रेंड को आंख बंद करके फॉलो करना क्यों गलत?

डॉक्टरों का कहना है कि हर इंसान का शरीर अलग होता है. किसी सेलेब्रिटी की हेल्थ रूटीन आपके शरीर के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं. कई बार सेलेब्रिटीज के पास न्यूट्रिशनिस्ट, डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स की पूरी टीम होती है, जो उनकी जरूरत के हिसाब से सप्लीमेंट्स तय करती है.

लेकिन, आम लोग अगर बिना जांच और सलाह के वही रूटीन अपनाने लगें तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.

सप्लीमेंट लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं.
  • शरीर में किस चीज की कमी है, यह ब्लड टेस्ट से पता करें.
  • एक साथ कई सप्लीमेंट्स लेने से बचें.
  • भरोसेमंद और प्रमाणित ब्रांड के प्रोडक्ट ही खरीदें.
  • यह सोचकर ज्यादा मात्रा न लें कि इससे जल्दी फायदा होगा.
  • अगर सप्लीमेंट लेने के बाद थकान, पेट दर्द, उल्टी, पीलिया या दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

हेल्दी रहने का सबसे सुरक्षित तरीका

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अच्छी सेहत का असली राज बैलेंस खानपान, पर्याप्त नींद, रेगुलर एक्सरसाइज और तनाव से दूरी में छिपा है. सप्लीमेंट्स केवल जरूरत पड़ने पर ही लेने चाहिए.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Kardashian Supplements, 35 Supplements A Day, Vitamin Overdose Symptoms, Vitamin Toxicity Risks, Pill Fatigue, Too Many Vitamins Side Effects, Liver Damage Supplements, Kidney Damage Vitamins, Celebrity Health Routine, Supplement Overdose Warning, Fat Soluble Vitamin Danger, Are Supplements Safe, Excess Vitamin D Toxicity, Iron Overdose Symptoms, Doctor Supplement Advice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com