विज्ञापन

घर में रहकर भी क्यों लगती है थकान? ये Energy Drain Spots कर रहे हैं आपकी बैटरी खत्म

Low Energy Levels: अक्सर हम जब ज्यादा काम कर लेते हैं तो थकान महसूस होती है और ये स्वाभाविक भी है. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि घर में रहकर भी थकान क्यों होती है. इस आर्टिकल में जानें ऐसा क्यों होता है.

घर में रहकर भी क्यों लगती है थकान? ये Energy Drain Spots कर रहे हैं आपकी बैटरी खत्म
How To Stay Energetic: घर में रहकर थकान क्यों लगती है.

How To Stay Energetic: ऑफिस से छुट्टी वाले दिन भी शरीर में वो फुर्ती नहीं रहती जिसकी हम उम्मीद करते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप पूरा दिन घर पर ही थे, कोई भारी काम भी नहीं किया, फिर भी शाम होते-होते ऐसा लगता है जैसे किसी ने आपकी पूरी एनर्जी सोख ली हो? अक्सर हमें लगता है कि शायद कमजोरी है या नींद पूरी नहीं हुई, लेकिन असल वजह आपके घर के अंदर ही छिपे कुछ 'Energy Drain Spots' हो सकते हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. हमारे घर का माहौल, वहां रखी चीजें और हमारी छोटी-छोटी आदतें अनजाने में हमारी मेंटल और फिजिकल एनर्जी को खत्म करती रहती हैं. आइए जानते हैं वो कौन सी वजहें हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

घर में रहकर क्यों एनर्जी डाउन हो जाती है- (Why does energy go down while staying at home)

1. फैला सामान- 

घर साफ-सुथरा हो तो न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है. क्या आपके सोफे पर कपड़ों का ढेर लगा है? या आपके काम करने की मेज पर फालतू कागजों और पेन का अंबार है? सुनने में ये छोटी बात लगती है, लेकिन फैला हुआ सामान हमारे दिमाग के लिए 'विजुअल शोर' (Visual Noise) जैसा होता है. 

जब हमारी आंखें बिखरी हुई चीजें देखती हैं, तो दिमाग उसे एक 'अधूरे काम' की तरह लेता है. इससे ब्रेन बैकग्राउंड में लगातार प्रोसेसिंग करता रहता है, जिससे आप बिना कुछ किए ही मानसिक रूप से थक जाते हैं.

2. वेंटिलेशन- 

अगर आपके घर में ताजी हवा और नेचुरल रोशनी नहीं आ रही है, तो ये आपकी थकान की सबसे बड़ी वजह हो सकती है.

सूरज की रोशनी हमारे शरीर को बताती है कि ये जागने और एक्टिव रहने का समय है. अंधेरे या कम रोशनी वाले कमरे में शरीर 'मेलाटोनिन' बनाने लगता है, जिससे आपको दिन भर सुस्ती और नींद जैसा महसूस हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo Credit: Instagram/gallopsmumbai

3. पुराने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स- 

घर में चल रहा पुराना पंखा जो 'चर-चर' की आवाज करता है, या फ्रिज की लगातार आने वाली हल्की गूंज हमें भले ही सुनाई न दें, लेकिन हमारा नर्वस सिस्टम इन्हें लगातार झेल रहा होता है. जो धीरे-धीरे चिड़चिड़ाहट और थकान पैदा करता है.

ये भी पढ़ें- छोटा कमरा लगता है भट्टी? ये कलर और पर्दे बदलते ही बन जाएगा Cool Zone

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com