विज्ञापन

खाना खाने के बाद सौंफ खाने से क्या होता है? जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना!

खाना खाने के बाद सौंफ खाना सिर्फ एक पुरानी आदत नहीं है. रिसर्च के मुताबिक, सौंफ पाचन सुधारने, गैस और ब्लोटिंग कम करने, मुंह की बदबू दूर करने और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकती है.

खाना खाने के बाद सौंफ खाने से क्या होता है? जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना!
खाने के बाद क्यों खानी चाहिए सौंफ?
NDTV

जहां कई लोग खाना खाने के बाद मीठा पसंद करते हैं, तो कुछ माउथ फ्रेशनर का मजा उठाना पसंद करते हैं. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद सौंफ चाहिए होती है? अगर हां, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ खाना खाने के बाद सौंफ खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

रिसर्चगेट में छपी एक रिसर्च "सौंफ: क्या हमें खाने के बाद सच में सौंफ खाने की जरूरत है?" में भी बताया गया है कि खाने के बाद सौंफ खाना सिर्फ पुरानी आदत नहीं है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं. सौंफ में एनेथोल नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देता है, इससे पाचन एंजाइम बेहतर तरीके से काम करते हैं, गैस बनना कम होता है और खाना जल्दी पचता है. सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आंतों की सूजन कम करके पेट को शांत रखते हैं.

इतना ही नहीं,  AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेन्‍ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर सौंफ खाने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया है.

यहां देखिए वीडियो...

खाने के बाद सौंफ खाने के फायदे

पाचन को बेहतर बनाने में मददगार

खाने के बाद सौंफ चबाने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है. इसमें मौजूद तत्व खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और पेट में गैस, भारीपन और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.

मुंह की बदबू से दिलाए छुटकारा

सौंफ एक नैचुरल माउथ फ्रेशनर का काम करती है. इसे खाने से मुंह की बदबू कम हो सकती है और सांस लंबे समय तक ताजा महसूस होती है.

शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व

सौंफ में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.

गर्मियों में पहुंचाती है ठंडक

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है. इसलिए गर्मियों में इसका सीमित मात्रा में सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकता है.

सौंफ खाने का सही तरीका क्या है?

आप खाना खाने के बाद आधा से एक चम्मच सौंफ खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर से जूझ रहे हैं? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 3 ड्रिंक्स, रोज पीने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khane Ke Baad Saunf Khane Ke Fayde, Saunf Ke Fayde, Benefits Of Fennel Seeds, Fennel Seeds After Meals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com