WI ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: अफगानिस्तान ने 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलने को मजबूर कर दिया है. दरअसल क्वालिफिकेशन मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 92 रनों की जीत के साथ ही बजी पलट दी और वेस्टइंडीज के लिए एक और बड़ा झटका दे दिया. इस तरह से ये तीसरा मौका होगा जब इंडीज को साइड क्वालिफिकेशन नहीं मिल पाया है. 1975 और 1979 में वनडे विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम सीधे 2027 वनडे विश्व कप में जगह नहीं बना सकी.
अफगानिस्तान की जीत से बिगड़ा WI का समीकरण
आईसीसी के नियमों के अनुसार सुपर लीग में टॉप पर रहने वाली टीमों को ही विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलता है. अफगानिस्तान की इस बड़ी जीत के बाद वेस्टइंडीज अंक तालिका में पीछे रह गई और अब उसे क्वालिफायर टूर्नामेंट के रास्ते से विश्व कप में जगह बनानी होगी. यह वेस्टइंडीज के लिए लगातार तीसरा मौका है जब उसे क्वालिफायर खेलना पड़ेगा.
इससे पहले साल 2018 और 2023 के विश्व कप से पहले भी टीम को क्वालिफायर से गुजरना पड़ा था. इससे पहले साल 2023 में तो वेस्टइंडीज क्वालिफायर से भी आगे नहीं बढ़ सकी थी और पहली बार विश्व कप से बाहर हो गई थी.
राजा से रंक बनी टीम, 1983 के चैंपियन का बुरा हाल
एक वक्त था जब क्लाइव लॉयड और विवियन रिचर्ड्स की वेस्टइंडीज टीम दुनिया पर राज करती थी, लेकिन पिछले एक 10 सालों में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया है. घरेलू क्रिकेट की अनदेखी, खिलाड़ियों का लीग क्रिकेट को प्राथमिकता देना और बोर्ड की गलत नीतियां इसका बड़ा कारण मानी जा रही हैं.
अब वेस्टइंडीज के सामने विक्लप यही है की अगला क्वालिफायर जीतकर 2027 विश्व कप में जगह बनाने की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि दो बार की विश्व चैंपियन टीम जल्द ही अपने पुराने दिनों को लौटाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं