फैटी लिवर से परेशान हैं? हाल ही में AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेन्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर एक ऐसी जानकारी शेयर की है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. डॉक्टर सेठी ने तीन ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जो फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को अपने रूटीन में जरूरी शामिल करनी चाहिए.
यहां देखिए वीडियो...
कौन सी हैं वो 3 जादुई ड्रिंक्स?
चुकंदर का जूस
डॉक्टर सेठी का मानना है कि चुकंदर का जूस नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद बेटालेन्स नाम के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं साथ ही ये लिवर में फैट जमा होने को भी कम करने में सहायक हो सकते हैं. इसके अलावा ये लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है और लिवर के काम करने की क्षमता को बेहतर बना सकता है.
कॉफी
कई रिसर्च में पाया गया है कि कॉफी पीने वालों में फैटी लिवर और कई लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. ऐसे में डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं कि ये लिवर में फैट कम करने में मदद कर सकती है, लिवर की सूजन घटा सकती है, लिवर एंजाइम्स को बेहतर बना सकती है, सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकती है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. डॉ. सेठी के अनुसार, ग्रीन टी लिवर में फैट जमा होने को कम करने में मदद कर सकती है, लिवर एंजाइम्स में सुधार ला सकती है, अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से लिवर को आगे होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है. ऐसे में अगर आप इसे नियमित रूप से पीते हैं तो फ़ैटी लिवर को मैनेज करने में सहायक हो सकती है.
सिर्फ ड्रिंक्स पर निर्भर न रहें
- ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से दूरी बनाएं.
- ज्यादा चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम खाएं.
- साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: बारिश में हर समय थकान और नींद क्यों आती है? डॉक्टर ने बताया इसकी वजह और कैसे पाएं राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं