विज्ञापन

कल का मौसम: आपके शहर में होगी झमाझम बारिश या खिलेगी धूप? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने 10 अगस्त के लिए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है. कल दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सुहावना रहेगा.

कल का मौसम: आपके शहर में होगी झमाझम बारिश या खिलेगी धूप? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है.
IANS

मानसून की रफ्तार अब और तेज हो गई है. अगर आप सोमवार यानी 10 अगस्त 2026 को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए और पहले मौसम का मिजाज जान लीजिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों तक मानसून की ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम का रुख बदल दिया है.

मौसम विभाग ने 10 अगस्त के लिए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है. कल दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सुहावना रहेगा, वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश आफत बन सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका, दिल्ली में राहत की फुहारें

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में में आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर से रात के समय कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है. सुबह हवा की गति 12 किमी/घंटा रहेगी जो रात तक बढ़कर 20 किमी/घंटा हो सकती है. तापमान 24°C से 35°C के बीच रहने की उम्मीद है.

लेकिन पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कड़ा इम्तिहान जारी रहेगा. उत्तराखंड में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) का पूर्वानुमान है. IMD ने देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और बागेश्वर समेत कई जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है.

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. वहीं पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

बिहार-झारखंड में कैसा होगा मौसम ? 

बिहार में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 13 अगस्त के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, जिससे 13 से 15 अगस्त के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसूनी बारिश में और तेजी आएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मध्य-प्रदेश और राजस्थान का क्या हाल रहेगा?

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य भारत में मानसून पूरी तरह मेहरबान है.

पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 10 अगस्त को भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान में 10 अगस्त को मानसून का विकराल रूप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: सावन में 4 दिन जमकर बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mausam, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com