विज्ञापन

गर्मी में ठंडक का देसी तरीका, संजीव कपूर स्टाइल में बनाएं सौंफ का शरबत, स्वाद के साथ मिलेगी राहत

गर्मियों में ठंडक और ताजगी पाने के लिए सौंफ का शरबत एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है. जानिए शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी, जो स्वाद के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद है.

गर्मी में ठंडक का देसी तरीका, संजीव कपूर स्टाइल में बनाएं सौंफ का शरबत, स्वाद के साथ मिलेगी राहत
सौंफ का शरबत कैसे बनाया जाता है?
NDTV

गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसा पीने का मन करता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए और दिनभर तरोताजा बनाए रखे. वैसे आपने नींबू पानी, जल जीरा, बेल का शरबत तो खूब पिया होगा, लेकिन क्या आपने सौंफ का शरबत ट्राई किया है? शेफ संजीव कपूर की बताई सौंफ शरबत की ये रेसिपी आपकी पसंदीदा ड्रिंक्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मी के दिनों में काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा इसमें इस्तेमाल होने वाले पुदीना, इलायची, जीरा और काला नमक जैसे मसाले स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन में भी मदद कर सकते हैं.

सौंफ का शरबत कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • सौंफ (¼ कप)
  • हरी इलायची (4 से 5) 
  • काली मिर्च (8 से 10)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • सूखा पुदीना (1 बड़ा चम्मच)
  • दालचीनी (1 इंच)
  • लौंग (6 से 7)
  • केसर के धागे (10 से 12) 
  • चीनी (3 से 4 बड़े चम्मच)
  • काला नमक (½ छोटा चम्मच)
  • बर्फ के टुकड़े
  • ठंडा पानी

सौंफ का शरबत बनाने की पूरी विधि

  1. घर पर सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें. 
  2. अब इसमें सौंफ, हरी इलायची, काली मिर्च और जीरा डालकर कम से कम 3 से 4 मिनट तक हल्का भून लें. 
  3. जब ये सभी चीजें भून जाएं, तब इसमें सूखा पुदीना, दालचीनी, लौंग और केसर डालें.
  4. लगभग 30 सेकंड तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
  5. जब मसाले पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
  6. इसके बाद इसमें चीनी और काला नमक डालकर दोबारा पीस लें.
  7. अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें. तैयार मिश्रण के 2 बड़े चम्मच डालें और ऊपर से ठंडा पानी भर दें.
  8. अच्छी तरह मिलाएं और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Father's Day पर सिर्फ गिफ्ट नहीं, पापा को दें अपना पूरा दिन, सुबह से रात तक ऐसे बनाएं उनका दिन

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saunf Sharbat, Saunf Sharbat Benefits, Sanjeev Kapoor, Saunf Sharbat Ke Fayde, Sanjeev Kapoor Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com