विज्ञापन

नेचुरल टॉनिक है खमीरा, दिल, दिमाग और इम्यूनिटी के लिए ऐसे करें इसका सेवन

दिनभर छाई रहती है सुस्ती और थकान? जानिए खमीरा को डाइट में शामिल करने के फायदे.

नेचुरल टॉनिक है खमीरा, दिल, दिमाग और इम्यूनिटी के लिए ऐसे करें इसका सेवन
खमीरा के फायदे.
Copilot

आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में सुस्ती, थकावट, दिमागी तनाव और काम का प्रेशर आम बात है. ऐसे में शरीर को अंदर से ताकत देने के लिए लोग तरह-तरह के टॉनिक और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान बताते हैं कि अगर आप बिना किसी केमिकल या साइड इफेक्ट के अपनी सेहत और स्टैमिना सुधारना चाहते हैं, तो खमीरा एक बेहतरीन ऑप्शन है.
  
​खमीरा एक खास तरह का गाढ़ा, मीठा चटनी जैसा यूनानी टॉनिक होता है. इसे जड़ी-बूटियों, अर्क और कभी-कभी चांदी या सोने के वरक को मिलाकर बनाया जाता है. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को अनर्जी देने का काम करता है.  

यूनानी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खमीरा हमारे शरीर जैसे दिल, दिमाग और लिवर को सीधे फायदा पहुंचाता है. जब शरीर के अंदरूनी अंग सही से काम करते हैं, तो दिनभर की थकावट और कमजोरी दूर कर देता है. 

खमीरा के फायदे-

​1. दिल के लिए- 

जिन लोगों को घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना या सीने में भारीपन महसूस होता है, उनके लिए खमीरा रामबाण साबित हो सकता है. यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

2. ​दिमाग के लिए- 

बहुत ज्यादा दिमागी काम करने वालों या पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए खमीरा बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह मानसिक तनाव कम करता है, नींद अच्छी लाता है और याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकता है. 

3. सर्दी-जुकाम के लिए- 

​मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ना या सर्दी-जुकाम पर इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. इम्यूनिटी के लिए-

रोजाना नियम से सही मात्रा में खमीरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जो संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है.

​क्या है खमीरा खाने का सही तरीका और सी मात्रा- 

​खुराक- आमतौर पर आधा छोटा चम्मच (लगभग 3 से 5 ग्राम) खमीरा काफी होता है.

​कब खाएं- इसे सुबह खाली पेट गुनगुने दूध या पानी के साथ लेना सबसे अच्छा माना जाता है.

नोट- खमीरा बनाने में शहद या चाशनी का इस्तेमाल होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ताकत, स्टैमिना और सेहत का खजाना सफेद मूसली, जानिए कैसे करें इसका सही तरीके से सेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khamira Marwareed Fayde URL: Unani-dawai-mardana-kamzori-aur-stamina-ke-upay, Herb, Unani Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com