कर्नाटक में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में इस साल अब तक 9 हजार 82 मामले मिल चुके हैं. आपको बता दें कि डेंगू एक वेक्टर जनित बीमारी है, जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है. मच्छर गर्म और नम वातावरण में पनपते हैं और इस बीमारी को जन्म देते हैं. कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आंकड़ों को लेकर अपडेट दिया है. इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में डेंगू के कुल 424 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं. इस साल की शुरुआत से अब तक की बात करें तो 9082 केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू से पीड़ित 119 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 24 घंटे में एक भी मौत रजिस्टर नहीं हुई है, लेकिन इस साल अब तक सात लोग डेंगू के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.
विभाग का दावा है कि 13 जुलाई को 2 हजार 557 लोगों का टेस्ट किया गया. तो वहीं इस साल कुल 66 हजार 298 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है. ये सरकारी रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटों में शून्य से एक साल तक के 4 बच्चे डेंगू पीड़ित पाए गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- भारत में क्राइम,आपदा से कहीं ज्यादा जानें ले रहीं ये बीमारियां, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
वहीं, एक से 18 साल की उम्र के मरीजों की संख्या 168 है. 18 साल से ऊपर वाले मरीजों की संख्या 252 हैं. कुल मिलाकर 424 नए मरीज 24 घंटे में सामने आए हैं. बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए. डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में ‘डेंगू वॉर रूम' स्थापित किए हैं. सरकार द्वारा 10 जुलाई को जारी सर्कुलर में निर्देशित किया गया है कि इस कदम का उद्देश्य बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए डेंगू के मामलों की निगरानी और प्रबंधन को बढ़ाना है. ये वॉर रूम डेटा संग्रहण और स्थिति आकलन के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में कार्य करेंगे, जिससे डेंगू संकट पर समन्वित और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी. पिछले साल राज्य में कुल 19,300 मामले दर्ज किए गए थे. 2019 में सबसे ज़्यादा मौतें हुईं, जब 17 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया.
Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं