अक्सर लोग कान का मैल निकालने के लिए रुई, माचिस की तीली, हेयरपिन या अन्य नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना कान के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इससे कान के अंदर चोट लगने, संक्रमण होने या कान के पर्दे को क्षति पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है. अच्छी बात यह है कि कान साफ करने के लिए आपको हमेशा किसी नुकीली चीज की जरूरत नहीं होती. आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो कान के मैल को नरम करके उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं. इन उपायों से कान को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई की जा सकती है.
आइए डॉक्टर Dr. Ak Singh से जानते हैं कि कान का मैल निकालने के लिए कौन-सी घरेलू चीजें कारगर मानी जाती हैं और उनका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.
यहां देखिए वीडियो...
कान का मैल कैसे निकाले घरेलू उपाय
जैतून का तेल
कान का मेल निकालने के लिए जैतून का तेल का कारगर माना जाता है,
- सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें.
- अब ड्रॉपर की मदद से कान में 2 से 3 बूंदें डालें.
- कुछ मिनट तक सिर को एक तरफ झुकाकर रखें.
- ऐसा करने से आसानी से मेल बाहर आ जाएगा.
लहसुन का तेल
- लहसुन की कुछ कलियों को जैतून के तेल में गर्म करके तैयार तेल की कुछ बूंदें कान में डाली जा सकती हैं.
- यह मैल को ढीला करने के साथ संक्रमण के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है.
गर्म पानी का सेक
- अगर कान में मैल जम गया है, तो गर्म पानी का सेक भी फायदेमंद हो सकता है.
- एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और कान के बाहरी हिस्से पर कुछ मिनट के लिए रखें.
- इससे मैल नरम पड़ सकता है और उसे साफ करना आसान हो जाता है.
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड कान की सफाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सामान्य चीज है.
- आधा पानी और आधा हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर ड्रॉपर से कान में डाल सकते हैं.
- यह मैल को ढीला करके बाहर निकालने में मदद करता है.
नारियल का तेल
- नारियल तेल की कुछ बूंदें कान में डालने से मैल नरम हो सकता है और संक्रमण का खतरा भी कम हो सकता है.
- 5 से 10 मिनट बाद कान को हल्के से साफ किया जा सकता है.
टी ट्री ऑयल
- इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो कि कान की गंदगी को हटाने और संक्रमण को रोकने में काफी ज्यादा अच्छे रहते हैं,
- थोड़ा सा टी ट्री ऑयल लें और इतनी ही मात्रा में आपको इसमें पानी मिला लेना है.
- उसके बाद इसे अपने कान में डालना है.
- लगभग पांच मिनट डालने के बाद अपने कान को रूई की मदद से साफ कर लेना है.
बेबी ऑयल
- बेबी ऑयल काफी हल्का होता है, इसकी कुछ बूंदें कान में डालने से मैल मुलायम हो जाता है और उसे निकालना आसान हो सकता है.
- एक ड्रॉपर की मदद से आपको कान में लगभग चार पांच बूदे अपनी दोनों कानों में डाल लेनी है और कुछ देर रहने के बाद इसे आप रूई की मदद से साफ कर सकते हैं.
बादाम का तेल
- बादाम का तेल कान के मैल को नरम करने और उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है.
- इसके लिए एक चम्मच बादाम के तेल को हल्का गुनगुना कर लें.
- इसके बाद ड्रॉपर की मदद से दोनों कानों में 2 से 3 बूंदें डालें.
- तेल डालने के बाद कान के बाहरी हिस्से को हल्के से रुई से बंद कर लें और लगभग 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
इन बातों का रखें ध्यान
- कान में कभी भी नुकीली चीज न डालें.
- तेल या किसी भी तरल को बहुत ज्यादा गर्म न करें.
- यदि कान में दर्द, जलन या चक्कर आने लगे तो घरेलू उपाय तुरंत बंद कर दें.
- अगर सुनाई कम दे रहा है या मैल नहीं निकल रहा है, तो ईएनटी विशेषज्ञ से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेदाचार्य का दावा- पहले से सफेद बालों को काला करेंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे, और बाल दोबारा सफेद नहीं होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं