How To Clean Ears At Home Safely: हमारे शरीर के बाकी हिस्सों की तरह कान की सफाई भी बहुत जरूरी होती है. कान में जमा गंदगी (Ear Wax) न केवल सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है बल्कि इन्फेक्शन का कारण भी बन सकती है. कई लोग कान की सफाई के लिए ईयरबड्स या अन्य तेज चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह कान के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे में कान की सफाई कैसे करें? कान की गंदगी दूर करने के उपाय क्या हैं और कान से कबाड़ा निकालने का तरीका क्या है, जैसे सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. कान का मैल कैसे निकालें, अगर आप भी सुरक्षित तरीके से कान में जमा गंदगी को निकालना चाहते हैं, आज हम आपको कान की गंदगी साफ करने के सबसे सुरक्षित और आसान घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं अपने कान को कैसे साफ रखें.
कान में गंदगी जमने के कारण | Kaan Me Gandagi Jamne Ke Karan
कान में वैक्स (मैल) बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- धूल-मिट्टी और प्रदूषण
- बहुत ज्यादा ईयरबड्स या हेडफोन का उपयोग
- कान की सफाई का गलत तरीका
- त्वचा का बहुत ज्यादा ड्राई या ऑयली होना
कान की सफाई के आसान और घरेलू उपाय | Kan Ki Safayi Ke Gharelu Upay
1. गुनगुना तेल (Warm Oil) से सफाई
गुनगुना तेल कान की गंदगी को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद कर सकता है. ये कान का मैल निकालने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू उपाय है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे उपयोग करें?
- नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल को हल्का गुनगुना करें.
- ड्रॉपर या रुई की मदद से 2-3 बूंदें कान में डालें.
- 5-10 मिनट तक सिर को एक ओर झुकाकर रखें, फिर टिशू से हल्के से साफ करें.
यह भी पढ़ें: रोज ये 5 चीजें खाकर दूर हो सकती है खून की कमी, बच्चों को जरूर खिलाएं
2. हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग
यह कान में जमा मैल को नरम कर उसे बाहर निकालने में मदद करता है. हालांकि आमतौर पर इसका इस्तेमाल घर पर करने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन एक्सपर्ट की देखरेख में इसे आजमाया जा सकता है.
कैसे इस्तेमाल करें?
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं.
- इस मिश्रण की कुछ बूंदें कान में डालें और 5 मिनट तक सिर झुका कर रखें.
- फिर हल्के से कान को टिशू या कपड़े से साफ करें.
3. गर्म पानी से भाप लेना
भाप कान की गंदगी को नरम करने और आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है. यह कान से गंदगी निकालने का सबसे आसान और कारगर तरीका हो सकता है.
कैसे करें?
- एक कटोरे में गर्म पानी लें और सिर पर तौलिया डालकर भाप लें.
- 10-15 मिनट बाद कान को टिशू से हल्के से पोंछ लें.
यह भी पढ़ें: रोज रात को खाना खाने के बाद करेंगे ये एक काम, तो पेट में बिल्कुल नहीं बनेगी गैस, पेट भी रहेगा साफ
4. नमक और गुनगुने पानी से सफाई
नमक का घोल कान की सफाई के लिए प्राकृतिक तरीका है, जिसे बहुत से लोग अपनाते हैं. हालांकि इसे सावधानी से आजमाया जाना चाहिए.
कैसे करें इस्तेमाल?
- आधा चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाएं.
- एक कॉटन बॉल को इसमें भिगोकर कान में रखें.
- कुछ देर बाद कान झुका कर गंदगी बाहर निकलने दें.
5. सेब का सिरका और पानी
सेब का सिरका कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. यह बैक्टीरिया को मारने और कान की सफाई में मदद करता है.
कैसे करें उपयोग?
- सेब का सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं.
- रुई की मदद से कान में कुछ बूंदें डालें और कुछ देर बाद साफ करें.
यह भी पढ़ें: कैंसर के बारे में 9 अनसुने फैक्ट्स, हर किसी को नहीं होती जानकारी, क्या आपको पता हैं?
कान साफ करते समय बरतें ये सावधानियां
- किसी भी नुकीली चीज (क्लिप, पिन, माचिस की तीली) का इस्तेमाल न करें.
- जरूरत से ज्यादा ईयरबड्स का उपयोग न करें, यह मैल को और अंदर धकेल सकता है.
- अगर कान में दर्द, खुजली या सुनाई देने में समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.
- कान को बहुत ज्यादा साफ करना भी नुकसानदायक हो सकता है.
कान की सफाई करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. घरेलू उपाय जैसे गुनगुना तेल, भाप, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और सेब का सिरका कान की गंदगी को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको लगातार कान से संबंधित समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
Cancer Day: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं