- नारियल तेल से बने भोजन का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है.
- नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं.
- नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
Benefits Of Coconut Oil: नारियल तेल एक ऐसा तेल है जिसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है. आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों और शरीर की मालिश के लिए किया जाता है. लेकिन दक्षिण भारत में इस तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए भी किया जाता है. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों को देखते हुए नारियल तेल पर कई शोध किए गए हैं, जिनमें इसके कई औषधीय गुणों के बारे में पता चला है. इसलिए नारियल तेल को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल, विटामिन-ई, विटामिन-के, जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. तो चलिए हम आपको बताते है नारियल तेल के फायदों के बारे में.
नारियल तेल इस्तेमाल के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Coconut Oil)
1. वेट-लॉसः
नारियल तेल को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि नारियल तेल में फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं. जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पाचनः
नारियल तेल से बने भोजन का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है. अगर आपको गैस. कब्ज या पेट में जलन की समस्या है, तो आप नारियल तेल से बने खाने का इस्तेमाल करें. ये आपको पेट और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
Karwa Chauth Recipes: पति का दिल जीतने के लिए, इस करवा चौथ बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश

नारियल तेल को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
3. डायबिटीजः
माना जाता है वर्जिन कोकोनट ऑयल में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है.
4. हार्टः
नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं. जो हार्ट के खतरे को कम करने में मददगार माने जाते हैं. हार्ट के मरीजों को हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक माना जाता है. Health Benefits Of Clove: स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है लौंग का सेवन, जानें ये 4 जबरदस्त फायदे!
5. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल तेल में कैप्रिक एसिड, लॉरिक एसिड और कैप्रेलिक एसिड होते हैं. इन एसिड में एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि होती हैं. जो इम्यूनिटी के लिए लाभदायक हो सकते हैं.
6. हड्डियोंः
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो हड्डियों और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है. हड्डियों के दर्द और हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नारियल तेल से बने खाने का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है.
7. वायरल इन्फेक्शनः
नारियल तेल में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. जो आपको वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए वायरल इन्फेक्शन बचने के लिए कड़वे तेल की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Healthy Diet Chart: हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 फूड्स
Home Remedies: सर्दियों के मौसम में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये चार घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं