- कच्चे लहसुन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है.
- लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.
- लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकता है.
Benefits And Side Effects Of Garlic: लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसी सामग्री है जिसे सबसे ज्यादा तड़के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये किसी भी खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करती है. कच्चे लहसुन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. लहसुन में एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लहसुन खाने के कुछ नुकसान भी हैं. लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. तो चलिए हम आपको लहसुन खाने के फायदे और नुकसान बताते हैं.
लहसुन खाने के फायदेः (Lahsun Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
कच्चे लहसुन को इम्यूनिटी के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है. लहसुन को शहद के साथ सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कच्चे लहसुन को इम्यूनिटी के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है.Photo Credit: iStock
2. कोलेस्ट्रॉलः
लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जो खराब कोलेस्ट्रॉल है, के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है. लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकता है.
3. ब्लड प्रेशरः
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर योगिक, एस-एललिस्सीस्टीन मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
लहसुन खाने के नुकसानः (Lahsun Khane Ke Nuksan)
- एसिडिटी की समस्या से पेट दर्द, पेट फूलना और गैस बनने लगती है. और ऐसे में लहसुन का सेवन करना इस समस्या को और बढ़ा सकता है. एसिडिटी की समस्या में लहसुन का सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
- अगर किसी को मुंह से बदबू आने की शिकायत है, तो उन्हें लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि लहसुन खाने से मुंह की बदबू और बढ़ सकती है.
- अगर आपको सिरदर्द की समस्या रहती है, तो आप लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन ना करें. कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
Coping And Hoping | COVID-19 and Mental Health: Psychiatrist Dr. Samir Parikh से खास बातचीत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Pizza Cutlet: पिज़्ज़ा खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें टेस्टी पिज़्ज़ा कटलेट स्नैक
Onion Sabji: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ यूनिक और टेस्टी तो ट्राई करें राजस्थानी प्याज की सब्जी
Bombay-Style Aloo: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं स्पाइसी बॉम्बे स्टाइल आलू रेसिपी
क्या होती है Intermittent Fasting, न करें ये गलतियां, क्या खाएं और क्या नहीं- डायटीशियन स्मृति चतुर्वेदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं