Tea Tree Oil Benefits In Hindi: टी ट्री ऑयल खास मेडिकल प्रॉपर्टीज वाला तेल है जिसका इस्तेमाल कई तरह के हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है. ये मेलेल्यूका अल्टरनीफोलिया नाम के पेड़ की पत्तियों से निकाला जाता है जिसे टी ट्री ऑयल यानि भी कहते हैं. जब बात स्किन केयर की आती है तो टी ट्री ऑयल से बेहतरीन कोई और विकल्प नहीं हो सकता. स्किन ही नहीं बल्कि बाल और ओरल हेल्थ के लिए भी टी ट्री ऑयल बहुत फायदेमंद है. चलिए आपको बताते हैं टी ट्री ऑयल के अद्भुत और प्रभावी फायदे.
टी ट्री ऑयल के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ | Amazing Health Benefits Of Tea Tree Oil
1. ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन बेनिफिट्स के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा ऑप्शन है. टी ट्री ऑयल आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है और इसे चमकदार और हेल्दी बनाता है. यह एंटीऑक्सिडेंट का एक पॉवर हाउस है जो स्किन की ड्राइनेस को कम करने और उसे स्मूद बनाने में मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानें क्यों आम खाने से पहले उन्हें पानी में भिगोना है जरूरी
2. पिंपल से छुटकारा पाने में मदद करता है
टी ट्री ऑयल अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज के कारण मुंहासों के खिलाफ बहुत प्रभावी है. कई रिसर्च बताती हैं कि टी ट्री ऑयल बेंज़ॉयल पेरोक्साइड जितना ही इफेक्टिव है. ये स्किन की रेडनेस और स्वेलिंग को शांत करने में मददगार है. ये टॉक्सिक सब्स्टेंस को हटाने और क्लॉगिंग को रोकने के लिए पोर्स में एंटर करता है. टी ट्री ऑयल की मदद से डार्क स्पॉट्स को हल्का किया जा सकता है.
3. स्किन कैंसर से बचाता है
इतना ही नहीं कुछ शोधों के अनुसार, टी ट्री ऑयल त्वचा के कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है. यह कैंसर के ट्यूमर को कम करने या बढ़ने से रोकने में फायदेमंद होता है.
झुलसती गर्मी में घर से निकलना है जरूरी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, हीट स्ट्रोक का खतरा होगा कम
4. डैंड्रफ से बचाता है
टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो डैंड्रफ, व्हाइट फ्लेक्स और स्कैल्प की डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं. ये क्लीन्ज़र के रूप में भी काम करता है और कंडीशनर ड्राई स्कैल्प को शांत करने और जूं का इलाज करने में मदद करता है. अच्छे परिणामों के लिए नारियल के तेल या बादाम के तेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को रोजाना अपने बालों पर लगाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
5. हेयर फॉल करता है कम
टी ट्री ऑयल आपके बालों के लिए टॉनिक का काम करता है और उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाता है. ये नेचुरल हेयर के ग्रोथ को बढ़ावा देता है और मजबूत करता है साथ ही बालों का झड़ना भी रोकता है.
रुजुता दिवेकर ने बताए तनाव से मुक्त होने के ये 3 नायाब तरीके
6. नेचुरल डिओडोरेंट
टी ट्री ऑयल के एंटी-बैक्टीरियल गुण पसीने से संबंधित स्मेल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. ये एक सुरक्षित और प्रभावी डिओडोरेंट विकल्प हो सकता है.
ओरल हेल्थ सुधरता है
टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया से लड़ता है, जो दांतों की सड़न, सांसों की दुर्गंध और दूसरे सूजन संबंधी ओरल डिसीजेस का कारण बनता है. इसके लिए आप आधा कप पानी में टी ट्री ऑयल की एक बूंद डालकर मिक्स करके 30 सेकंड के लिए अपने मुंह में घुमाकर इसे केमिकल-फ्री माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं