आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. सुबह की शुरुआत अगर पेट में भारीपन, गैस या कब्ज के साथ हो, तो पूरा दिन किसी भी काम में मन नहीं लगता है. दरअसल खान-पान की गलत आदतें, रात में देर से खाना और कम पानी पीना भी इसकी एक बड़ी वजह हैं. अगर आप भी हर सुबह पेट साफ न होने से परेशान हैं, तो आयुर्वेदाचार्य और योग गुरु डॉ. राम अवतार के द्वारा बताए इस ड्रिंक का करें सेवन.
क्यों है जीरा पानी पेट के लिए वरदान- (Jeera Water Good For Stomach)
डॉ. राम अवतार बताते हैं कि पेट से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का छोटा और असरदार इलाज जीरा पानी है. जीरा हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है. जीरे में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. जब आप सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीते हैं, तो यह पेट में पाचक रस बनाने में मदद करता है. इससे खाना आसानी से पचता है और गैस, बदहजमी या सीने में जलन जैसी समस्याएं पास भी नहीं फटकती हैं.

क्या है जीरा पानी बनाने का सही तरीका- (What Is The Right Ways To Make Jeera Water)
इस ड्रिंक को बनाने के लिए रात को सोते समय एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच जीरा भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इस पानी को किसी बर्तन में छान लें और हल्का गुनगुना कर लें. अब इसे धीरे-धीरे चाय की तरह चुस्की लेकर खाली पेट पिएं. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और फायदा दोनों बढ़ जाएंगे.
जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)
जिन लोगों को सुबह टॉयलेट में काफी समय बिताना पड़ता है और पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, उनके लिए यह पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ-साथ जीरा पानी वजन घटाने में भी बहुत मददगार है. जब आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर में जमी चर्बी तेजी से पिघलने लगती है. सुबह खाली पेट इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बार-बार कुछ भी अनचाहा खाने से बच जाते हैं.
एनडीटीवी ने बात की आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- कैंसर ने सिखा दिया जिंदा रहने का मतलब, मैंने 5 साल में पति, सास-ससुर को जाना, सोसायटी-ऑफिस को लेकर नजरिया बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं