कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो न सिर्फ मूड खराब करती है, बल्कि कहीं आना-जाना हो तो सबसे बड़ी टेंशन बन जाती है. पेट भारी रहता है, मन बेचैन रहता है और कहीं जाने का मन ही नहीं करता. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो नीचे बताया गया ये घर का बना चूर्ण कई हद तक इस समस्या से राहत दिला सकता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए होंगी और किस तरीके से बनाया जाएगा, स्टेप-बाय-स्टेप जानें.

Photo Credit: AI Generated Image
कब्ज के लिए चूर्ण कैसे बनाएं?
- अजवाइन
- नींबू
- एलोवेरा
- काला नमक
बनाने का आसान तरीका क्या है?
- अगर आप घर पर कब्ज का चूर्ण बनाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
- अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर साइड में रख दें.
- अब अजवाइन को धोएं और फिर कुछ देर के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें.
- बिल्कुल ऐसे ही नींबू के बीज निकालकर धूप में रख दें.
- जब आपको लगे कि सभी चीजें अच्छी तरह से सूख चुकी हैं, तो एक मिक्सी लें.
- इसमें सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें.
- जब पाउडर बनकर तैयार हो जाए, इसमें एक चम्मच काला नमक मिलाएं और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें.
सभी चीजों के क्या फायदे हैं?
नींबू: नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पेट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं यह पेट को डिटॉक्स करके पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है.
काला नमक: पेट फूलने और कब्ज की दिक्कत में काला नमक बहुत असरदार माना जाता है. इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं.
अजवाइन: इसमें थाइमोल नाम का एक तत्व होता है, जो पेट की गैस, अपच और ऐंठन से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है.
एलोवेरा: आयुर्वेद में एलोवेरा को पेट साफ करने के लिए बहुत बढ़िया माना गया है. ये न सिर्फ पेट को ठंडक देता है, बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें: https://ndtv.in/food/video-kacche-kele-se-kya-kya-banta-hai-unripe-banana-recipes-11960720
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं